Home मध्यप्रदेश Krishna Janmashtami festival celebrated with great pomp | नवरंग ग्रुप का आयोजन:...

Krishna Janmashtami festival celebrated with great pomp | नवरंग ग्रुप का आयोजन: धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव – Indore News

49
0

[ad_1]

नवरंग ग्रुप ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जन्माष्टमी उत्सव की थीम पर मीटिंग रखी। सभी सखियां यशोदा मां बनकर आई। मीटिंग में यशोदा मां के साथ झूला सजाओ प्रतियोगिता भी रखी। सभी सखियों के आने के बाद कृष्ण जन्म जो की कारागृह में हुआ था उस थीम को लेकर एक सू

Google search engine

.

मीटिंग में तंबोला भी जन्माष्टमी थीम पर ही खिलाया गया। साथ ही जो भी गेम्स रखे गए थे वह भी जन्माष्टमी की थीम पर ही रखे गए। सभी सखियों को चार ग्रुप में बांटा। ग्रुप के नाम भी कृष्ण जन्म से संबंधित ही थे जैसे मथुरा, वृंदावन, गोकुल, बरसाना। चार टीम में बांटने के बाद बारी-बारी से अलग-अलग सभी सखियों को बुलाकर गेम्स खिलाए।

गेम्स भी कृष्ण जन्म पर आधारित ही थे, जैसे यमुना नदी को पार करना, गोवर्धन पर्वत उठाना, मटकी फोड़ प्रतियोगिता, माखन भरो मटकी में प्रतियोगिता, भजन पर नृत्य प्रतियोगिता और साथ ही कृष्ण भगवान की झांकी सजाने की प्रतियोगिता भी रखी गई। सभी सखियों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रथम विजेता बरसाना ग्रुप रहा।

यशोदा मां के साथ झूला सजाओ प्रतियोगिता रखी गई थी, जिसमें प्रथम विजेता के रूप में अर्चना जाजू रही। द्वितीय नविता नीमा और तृतीय स्थान पर मेघा मूंदड़ा रही। लता खंडेलवाल, संगीता बंग,सुनीता गुप्ता, प्रियंका पालीवाल इनको भी झूला सजाओ प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार दिए गए। सभी को कृष्ण जन्म के अवसर पर मिठाई और टॉफी भी बांटी। नंदोत्सव भी मनाया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here