Home मध्यप्रदेश As soon as the pot broke, Govinda aala re echoed… | मटकी...

As soon as the pot broke, Govinda aala re echoed… | मटकी फूटते ही गूंजा गोविंदा आला रे…: सागर में पहले ही राउंड में 8वें नंबर की केशवगंज टीम ने फोड़ी मटकी, जमकर झूमे युवा – Sagar News

60
0

[ad_1]

केशवगंज वार्ड की टीम ने पहले ही प्रयास में फोड़ी मटकी।

Google search engine

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के चलते हर वर्ष की तरह इस साल भी सागर विधायक शैलेंद्र जैन के तत्वावधान में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम तीनबत्ती पर म्युनिसिपल स्कूल प्रांगण में रखा गया। यह आयोजन का 13वां वर्ष है। प्रतियोगिता

.

इसी बीच प्रतियोगिता के पहले ही राउंड की 8वीं टीम नव जागृति गणेश समिति केशवगंज मैदान में उतरी और मटकी फोड़ने का प्रयास शुरू किया। देखते ही देखते टीम के सदस्य मटकी के पास पहुंचे और मटकी फोड़ दी। जैसे ही मटकी फूटी तो कार्यक्रम स्थल पर गोविंदा आला रे आला, जरा मटकी तो फोड बृजबाला…गूंज उठा। चारों तरफ युवाओं की टोलियां गानों पर झूमने लगी। पानी की बौछारें की गईं। जय श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए गए। कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों को पंचामृत और पंजीरी का प्रसाद बांटा गया।

मटकी फूटते ही अतिथियों ने की आतिशबाजी।

मटकी फूटते ही अतिथियों ने की आतिशबाजी।

कार्यक्रम के अंत में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने विजेता टीम को 31 हजार रुपए नकद और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। शेष 12 टीमों को सांत्वना पुरस्कार भेंट किए गए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल, पूर्व सपा प्रदेश अध्यक्ष गौरी सिंह यादव, सुनील देव, अरविंद हरदीकर, श्याम तिवारी, जगन्नाथ गुरैया, धर्मेंद्र खटीक, जिनेश साहू, श्रीकांत जैन, विक्रम सोनी, मनीष चौबे, रीतेश मिश्रा, शैलेंद्र श्रीवास्तव, कैलाश गुप्ता, राजेश त्रिवेदी, अमित बैसाखिया समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

डीजे की धुन पर झूमते हुए युवा।

डीजे की धुन पर झूमते हुए युवा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here