Home मध्यप्रदेश Wife taunts husband over his affair, angry retired man | पत्नी ने...

Wife taunts husband over his affair, angry retired man | पत्नी ने पति के अफेयर पर मारा ताना: गुस्साएं रिटायर्ड फौजी ने कुल्हाड़ी से किया हमला, महिला ने थाने पहुंचकर बचाई जान – Bhind News

57
0

[ad_1]

भिंड शहर में एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी मार कर जानलेवा हमले किया है। फौजी की पत्नी ने उसके पति पर प्रेमिका को लेकर ताना मारा था। इसी बात पर गुस्सा कर पति ने जानलेवा हमला किया है। पीड़िता ने देहात थाने पहुंचकर जान बचाई। पुलिस ने उपचार

Google search engine

.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नुन्हाटा गांव का रहने वाला ओमप्रकाश सिंह राजावत वर्तमान में समीर नगर में रह रहा है। ओमप्रकाश फौज से रिटायर्ड है। बुधवार की दोपहर जब वह घर में था। तभी ओमप्रकाश का विवाद उसकी पत्नी कविता देवी से हो गया। कविता ने अपने पति पर उसकी प्रेमिका को लेकर ताना कसा और उसके लड़ाई झगड़ा में अफेयर के किस्से सुनाने लगी। इसी बात पर ओमप्रकाश नाराज हो गया और वह सीधा कमरे में गया जहां से कुल्हाड़ी लेकर आया। महिला पर पति ओम प्रकाश ने जानलेवा हमला किया। महिला ने अपना हाथ आगे बढ़ाया जिससे कुल्हाड़ी हाथ में लगी। महिला दौड़ती हुई सीधे देहात थाने पहुंची जहां जाकर वह बेहोश होकर गिर गई। महिला को घायल अवस्था में देखकर दिया थाने में सीधे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उपचार चल रहा है।

भिंड के समीर नगर महिला और उसके पति में हुई विवाद।

भिंड के समीर नगर महिला और उसके पति में हुई विवाद।

मेरे पास सबूत है

पीड़िता ने उपचार करते हुए जिला अस्पताल में मीडिया से चर्चा भी की। महिला ने रोते-रोते अपने पति के प्रेम प्रसंग के किस्सा भी सुनाया। पीड़िता का कहना है कि मैं अपने बच्चों को मेहनत करके पाला हुए पढ़ाया है। मेरा पति रंगरलिया में लिप्त रहता है। उसने एक महिला का नाम बताते ही उसे प्रेम प्रसंग के होने की बात कही। महिला ने यह भी बताया कि उसका पति और एक महिला के प्रेम प्रसंग के ऑडियो क्लिपिंग भी उसके पास है। इसी बात का विरोध करने पर मेरे पति ने मेरे ऊपर जानलेवा हमला किया है। मेरी बच्ची कमरे में लैपटॉप पर पढ़ाई कर रही थी तभी उसने आकर मुझे बचाया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here