Home मध्यप्रदेश Krishna Janam Utsav in Rewa Central Jail | रीवा के केंद्रीय कारागार...

Krishna Janam Utsav in Rewa Central Jail | रीवा के केंद्रीय कारागार में कृष्ण जन्म: केन्द्रीय जेल के भीतर सजाई गई आकर्षक झांकी – Rewa News

53
0

[ad_1]

रीवा में सोमवार सुबह से ही कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व की धूम देखने को मिली। रात 12 बजते ही कृष्ण जन्मोत्सव का जश्न शुरू हो गया। जगह-जगह पर लोग पूजन-अर्चन में जुट गए। केंद्रीय जेल के भीतर कारागार की झांकी सजाकर धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया।

Google search engine

.

जेल अधीक्षक के मुताबिक भगवान श्री कृष्ण का जन्म कारागार में हुआ था। इसलिए केंद्रीय जेल रीवा में भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया है। जहां जेल के कैदियों ने कृष्ण जन्म की आकर्षक झाकियां सजाई। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी।

रात 9 बजे कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूजा-अर्चना करने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल भी केंद्रीय जेल रीवा पहुंचे। जहां उन्होंने कैदियों के शांति पूर्वक सजा काटने और जेल से रिहा होने के बाद अच्छे आचरण के साथ जीवन जीने की बात कही है। देर रात तक केंद्रीय जेल के कैदियों द्वारा सजाई झांकी और संगीत का आनंद लेने जेल परिवार सहित आम नागरिक भी जेल पहुंचे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here