Home मध्यप्रदेश Meeting of MP State Employees Union in Bhopal | मप्र राज्य कर्मचारी...

Meeting of MP State Employees Union in Bhopal | मप्र राज्य कर्मचारी संघ की भोपाल में बैठक: ‘यूपीएस’ मध्य प्रदेश में लागू कराने और कर्मचारीहित में चरणबद्ध आंदोलन करेगा संघ – Bhopal News

57
0

[ad_1]

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के चुनाव के बाद प्रांतीय कार्यकारिणी की पहली बैठक रविवार को ठेंगड़ी भवन में आयोजित की गई। जिसमें शनिवार को मोदी कैबिनेट द्वारा मंजूर की गई यूनिफाइड पेंशन स्कीम मध्य प्रदेश में लागू कराने और कर्मचारी हित की अन्य मांगों को

Google search engine

.

संघ के प्रांत अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव ने संघ के विजन पर प्रकाश डालते हुए भारतीय मजदूर संघ के मार्गदर्शन में समस्त कार्यक्रमों में भाग लेने पर जोर दिया। भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने नए पदाधिकारियों को संघ की नीति एवं अनुशासन की जानकारी दी और उसे आत्मसात करने का संकल्प दिलाया। वहीं राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह ने पदाधिकारियों से उनके विभागों की लंबित मांगों की जानकारी ली और उन्हें शीघ्र पूरा करने का संकल्प लिया।

सिंह ने कहा कि चरणबद्ध आंदोलन करके मध्य प्रदेश में यूपीएस लागू कराएंगे और अन्य लंबित मांगों को पूर्ण कराएंगे। संघ के प्रवक्ता एवं प्रचार मंत्री डॉ. अनिल भार्गव ने बताया कि भोपाल में अधिक वर्षा के बाद भी प्रदेश कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में पूरे प्रदेश से पदाधिकारी उपस्थित हुए।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील किरवई, राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, महामंत्री, सह महामंत्री, संगठन मंत्री, भारतीय मजदूर संघ की जिला अध्यक्ष डाॅ. ब्रीज त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री मेघा दुबे, रायसेन जिला अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, भोपाल कार्यकारी अध्यक्ष अनिल एडविन, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पुरोहित, प्रदीप रिछारिया, संजय चौधरी, देवेंद्र हिग्वासिया, सुभाष शर्मा, शिव वीर सिंह, राकेश श्रीवास्तव, राजेश शर्मा, मुकेश जैन, हरभजन कौर, डॉ कृष्णा राज सिंह, केबी मेवाडे, पंकज श्रीवास्तव, मनोहर गिरी, सुरेंद्र भदोरिया सहित अन्य कर्मचारी नेता उपस्थित थे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here