Home मध्यप्रदेश District level workshop of BJP membership campaign | भाजपा सदस्यता अभियान की...

District level workshop of BJP membership campaign | भाजपा सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला: पारदर्शी और डिजिटल होगी प्रक्रिया, 100 सदस्य बनाने वाला बनेगा सक्रिय कार्यकर्ता – Katni News

32
0

[ad_1]

भारतीय जनता पार्टी 1 सितंबर से अखिल भारतीय स्तर पर सदस्यता महाअभियान शुरु करेगी। अभियान में दस करोड़ से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य है। सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा जनता पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला

.

जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने कार्यशाला में कहा, ‘ हमारे भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यक्रम डिजिटल तरीके से होता है। सारा डिजिटल डाटा एक स्थान पर केंद्रित किया जाता है। ये सदस्यता अभियान पूरी तरह से डिजिटल होगा। हम सबको सदस्यता अभियान में अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ना है। जिले को मिले लक्ष्य को संकल्प के साथ हासिल करना है। कटनी जिले के संगठन की प्रशंसा प्रदेश स्तर पर होती है, हमें सदस्यता अभियान में अपनी छाप छोड़नी है।’

कार्यशाला के मुख्य वक्ता और प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन ने कहा कि कटनी जिला अपने सांगठनिक कार्यों के लिए प्रदेश के अव्वल जिलों में गिना जाता है। उन्होंने कहा कि इस बार का सदस्यता अभियान अपने आप में विशिष्ट होने जा रहा है। ये पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी होगी। 100 सदस्य बनाने वाला कार्यकर्ता ही सक्रिय कार्यकर्ता बन सकेगा और सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन के पदों को प्राप्त कर सकेगा। इसलिए हमें पूरी तन्मयता और निष्ठा के साथ इस बार सदस्यता करनी है।

कार्यशाला में अतिथि के रुप में जिला संगठन प्रभारी संजय साहू, विधायक संदीप जायसवाल, धीरेन्द्र सिंह, महापौर प्रीति सूरी, समेत पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here