Home मध्यप्रदेश Former councillor’s daughter-in-law commits suicide, dies | पूर्व पार्षद की बहू ने...

Former councillor’s daughter-in-law commits suicide, dies | पूर्व पार्षद की बहू ने किया सुसाइड, मौत: रातभर फांसी के फंदे पर झूलता रहा शव, मां का आरोप- मेरी बेटी की हत्या हुई – Satna News

61
0

[ad_1]

शहर के सिंधी कैंप मोहल्ले में रहने वाले पूर्व पार्षद मनोहर आहूजा की बहू की मौत हो गई है। आज (23 अगस्त) की सुबह मायके पक्ष के आने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृतिका की मां का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है।

Google search engine

.

मामला कोलगवां थाना अंतर्गत सिंधी कैंप निवासी पूर्व पार्षद मनोहर आहूजा की पुत्रवधू डिंपल आहूजा पति नितेश आहूजा (26) की फांसी के फंदे पर झूलने से मौत हो गई। डिंपल का विवाह नितेश के साथ 5 साल पहले हुआ था। उसका साढ़े 3 साल का एक बेटा भी है। मृतिका का मायका बीना में है।

डिंपल की मौत की खबर मिलने के बाद कोलगवां पुलिस गुरुवार को ही पूर्व पार्षद आहूजा के घर पहुंची थी, तहसीलदार भी आए थे लेकिन मायके पक्ष ने उनके सतना पहुंचने तक शव को न उतारने का आग्रह किया जिसके कारण पुलिस ने गुरुवार को कमरा सील कर दिया था। मनोहर आहूजा के घर वालों ने पुलिस को बताया था कि पति नितेश से झगड़ा होने के बाद डिंपल ने फांसी लगा ली। मनोहर की बेटी अंजली ने कहा था कि उसे लगा कि डिंपल खड़ी है। इस वजह से वहां नहीं गई।

शुक्रवार की सुबह डिंपल के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इस दौरान उसके मायके पक्ष के लोग भी मौजूद रहे। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उसके साथ मारपीट की जाती थी। ननद अंजली की शादी हो चुकी है लेकिन फिर भी वह यहां मायके में ही बनी रहती है और अपने भाई नितेश के साथ मिलकर डिंपल को परेशान करती थी।

ससुर मनोहर आहूजा उसे जबरदस्ती मानसिक बीमार बताता था,वह उसे साइकियाट्रिस्ट के पास भी ले गया था। उसे बीमार न होते हुए भी जाने किस चीज की दो गोलियां खिलाई थीं। मृतका की मां ने नितेश के भाई और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्की आहूजा पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि वो रहता तो अलग है लेकिन घर मे दखल पूरा रखता है। हालांकि, कोलगवां पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here