Home मध्यप्रदेश Governor’s two-day visit to Umaria | राज्यपाल का दो दिवसीय उमरिया दौरा:...

Governor’s two-day visit to Umaria | राज्यपाल का दो दिवसीय उमरिया दौरा: ग्राम डोडका के कार्यक्रम में होंगे शामिल, अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा – Umaria News

57
0

[ad_1]

जिले में संभावित दो दिवसीय प्रवास पर प्रदेश के राज्यपाल मंगूबाई पटेल शुक्रवार को उमरिया पहुंचेंगे। राज्यपाल के आगमन की व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। गरुवार को अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।

Google search engine

.

राज्यपाल जिले के मानपुर जनपद पंचायत मानपुर के डोडका गांव जाएंगे। करौदी से राज्यपाल डोडका गांव पहुंचकर गौशाला का निरीक्षण करेगें। गोवंश के स्वास्थ्य और रखरखाव की जानकारी, जनमन आवास, हितग्राही के आवास का भ्रमण, आंगनवाड़ी का भ्रमण, प्राथमिक शाला का भ्रमण, जनमन योजनाओं की जानकारी भी लेंगे।

इसके बाद वे सिकल सेल एनीमिया और टीवी उन्मूलन की जानकारी, सिकल सेल एनीमिया से प्रभावित हितग्राहियों से मिलकर उनका का अनुभव, टीवी से ग्रसित पीड़ितों से मिलकर उनका अनुभव सहित योजनाओं के लाभ वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राज्यपाल दोपहर लगभग 2 बजे डोडका पहुंचेंगे। ताला में रात रुकने के बाद शुक्रवार सुबह ताला से रवाना हो जाएंगे। राज्यपाल के आगमन को लेकर अधिकारी- कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। जिले में राज्यपाल के आगमन पर कलेक्टर घरणेंद्र कुमार जैन ने जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह को नोडल अधिकारी बनाया है। गांव में व्यवस्था के लिए विभाग प्रमुखों को जिम्मेदारी सौंपी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here