Home मध्यप्रदेश A youth was shot in Gwalior and injured | ग्वालियर में युवक...

A youth was shot in Gwalior and injured | ग्वालियर में युवक को गोली मारी, घायल: बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाश, की ताबड़तोड़ फायरिंग – Gwalior News

38
0

[ad_1]

गोली लगने से घायल नीरज राणा, अस्पताल में इलाज कराते हुए।

ग्वालियर के मुरार जड़ेरुआ बांध के पीछे रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी है। घटना बुधवार देर शाम की है। एक गोली नीरज राणा के कंधे पर लगती हुई सीने पर फंस गई है। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए हैं। घायल को उसके दोस्तों ने सिटी

.

फिलहाल घायल के शरीर में गोली फंसी हुई है, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घायल और हमलावर के बीच क्या विवाद है यह कोई नहीं बता रहा है। पर ऐसा पता लगा है कि दोनों ही बदमाश प्रवृति के हैं और वर्चस्व को लेकर झगड़ा है। हमलावर ने हमला करने से कुछ देर पहले घायल को फोन पर धमकाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की पड़ताल शुरू कर दी है।

घटना स्थल पर पुलिस अधिकारी जांच करते हुए।

घटना स्थल पर पुलिस अधिकारी जांच करते हुए।

शहर के उपनगर मुरार जड़ेरुआ बांध निवासी नीरज राणा बुधवार शाम को अपने साथ संतोष के साथ घूमने निकला था। इसी समय उसे इकहरा गांव को अमन राणा मिला। अमन ने बताया कि वह कोर्ट में पेशी से लौट रहा है। इसके बाद अमन भी नीरज और संतोष के साथ बैठकर कहीं जाने लगा। अभी वह बाइक स्टार्ट ही कर रहे थे कि वहां बाइकों पर सवार होकर आए शैंकी उर्फ संजय राणा, अनूप राणा, विक्रम राणा, राजेन्द्र व अन्य आए और करीब 50 फीट दूर से नीरज को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरो ने चार से पांच गोलियां चलाई हैं। एक गोली नीरज के कंधे पर लगते हुए सीने पर जा अटकी है। घटना के बाद हमलावर तो फरार हो गए। घायल को संतोष व अमन ई-रिक्शा से पहले जिला अस्पताल फिर ट्रोमा सेंटर और आखिर में सिटी सेंटर स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे हैं। घायल नीरज का इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस स्पॉट पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
वर्चस्व की है लड़ाई
घायल से पुलिस ने अस्पताल में मुलाकात की है, लेकिन उसने अपने ऊपर हमले की कोई वजह नहीं बताई है। पुलिस को पड़तल में ऐसा पता लगा है कि हमलावर ने गोलियां चलाने से दो घंटे पहले नीरज को कॉल कर धमकाया था। दोनों कभी दोस्त हुआ करते थे, लेकिन इलाके में रंगदारी और वर्चस्व को लेकर उनमें विवाद हुआ था। पुलिस इस हमले के पीछे इसी वर्चस्व की लड़ाई को मान रही है।
पुलिस का कहना
इस मामले में मुरार थाना प्रभारी एमएम मालवीय ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है। एक युवक घायल हुआ है। फिलहाल जांच की जा रही है कि हमले का कारण क्या है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here