Home मध्यप्रदेश Doctor dies due to assault in Rewa | रीवा में मारपीट से...

Doctor dies due to assault in Rewa | रीवा में मारपीट से डॉक्टर की मौत: गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था ; शरीर पर चोट के निशान – Rewa News

61
0

[ad_1]

रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पद्मधर कॉलोनी में संचालित न्यू संकल्प नशा मुक्ति केंद्र में एक डॉक्टर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में डॉक्टर को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसकी सोमवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।

Google search engine

.

पुलिस के मुताबिक नशा मुक्ति केंद्र के संचालक नीलेश तिवारी और उसके रिश्तेदारों ने मिलकर चिकित्सक के साथ मारपीट की।जिसके बाद डॉक्टर की मौत हुई है। मामले में 5 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी विवेक सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन, विश्वविद्यालय और अमहिया थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर कुछ संदेहियों को गिरफ्त में लिया है। घटना सोमवार देर रात की है।

जानकारी के मुताबिक कृष्णा नगर निवासी रूद्र सेन गुप्ता नशा मुक्ति केंद्र में डॉक्टर थे। बताया गया कि आरोपियों के द्वारा चिकित्सक के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मारपीट की गई थी। छेड़खानी का मामला सिविल लाइन थाने पहुंचा। लेकिन रूद्र सेन गुप्ता को काफी चोट लगी थी। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपस में समझौता किया। गंभीर हालत में पुलिस ने द्वारा रूद्र सेन को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोप है कि घटना में संचालक नीलेश तिवारी और एक महिला सहित 3 अन्य शामिल हैं। पूरे मामले में पुलिस संदेहियो को पकड़कर पूछताछ कर रही है। हालांकि घटना के बाद से ही संचालक नीलेश तिवारी और उसकी पत्नी फरार हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस देर रात नशा मुक्ति केंद्र भी पहुंची थी। जहां घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है,,,,

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here