Home मध्यप्रदेश Flag hoisting at Nehru Stadium Ground in Burhanpur | बुरहानपुर में नेहरू...

Flag hoisting at Nehru Stadium Ground in Burhanpur | बुरहानपुर में नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर ध्वजारोहण: कलेक्टर भव्या मित्तल फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली, स्कूल बच्चों ने दिए परफॉर्मेंस – Burhanpur (MP) News

48
0

[ad_1]

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह स्थानीय नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के बतौर बुरहानपुर कलेक्टर भव्या मित्तल ने नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। विद्यार्थियों द्व

Google search engine

.

सुबह 8.58 बजे मुख्य अतिथि कलेक्टर भव्या मित्तल व डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट का आगमन हुआ। मुख्य अतिथि कलेक्टर भव्या मित्तल ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया। 9.01 बजे परेड द्वारा राष्ट्र ध्वज को सलामी राष्ट्रीय गान धुन बैंड पर, 9.05 बजे परेड कमांडर द्वारा मुख्य अतिथि को परेड की रिपोट और निरीक्षण निवेदन किया। 9.06 बजे मुख्य अतिथि द्वारा निरीक्षण के लिए वाहन से प्रस्थान किया। 9.10 बजे निरीक्षण के बाद मुख्य अतिथि की मंच पर वापसी हुई। 9.15 बजे परेड कमांडर द्वारा मुख्य अतिथि का अभिवादन किया गया। परेड को विश्राम कराया गया।

9.16 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री मप्र के संदेश का वाचन किया गया। 9.32 बजे रंग बिरंगे गुब्बारों को छोड़ा गया। 9.33 बजे परेड कमांडर व परेड द्वारा स्वतंत्रता अमर रहे के तीन बार नारे लगाए गए। 9.34 बजे परेड कमांडर द्वारा हर्ष फायर के लिए परेड को तैयार किया गया। 9.36 बजे परेड द्वारा तीन बार हर्ष फायर किया गया। अंतिम हर्ष फायर के दौरान बजने वाली राष्ट्रीय गान की धुन पर समारोह में उपस्थित सम्मानीय अपने अपने स्थान पर खड़े हुए और सम्मान प्रकट किया। सभी वर्दीधारी अधिकारी, कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

9.37 बजे परेड द्वारा सलामी के लिए मार्च पास्ट, विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल, नगर सेना, वन विभाग, एनसीसी सीनियर, जूनियर, स्काउट गाइड, शौर्य दल द्वारा किया गया। 9.50 बजे मुख्य अतिथि ने परेड, कमांडर से परिचय प्राप्त किया। 9.52 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। सुबह 10.30 बजे पुरस्कार वितरण और 11 बजे समारोह का समापन हुआ।

जगह-जगह किया गया ध्वजारोहण
– 15 दिवस स्वतंत्रता दिवस पर जिलेभर में उत्साह का माहौल रहा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुबह 8 बजे कमल टॉकिज तिराहे पर, सांसद कार्यालय में सुबह 8.30 बजे व भाजपा जिला कार्यालय में सुबह पौने नौ बजे ध्वजारोहण किया गया। बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, चिंतामन महाजन, राहुल जाधव, सुभान सिंह चौहान जिला महामंत्री आदि मौजूद रहे।

– नेपानगर में पूर्व नपाध्यक्ष जगविंदर सिंह जॉली के निवास के सामने सुबह 8.30 बजे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगविंदर सिंह जॉली संटी भैया ने ध्वजारोहण किया।

– सांसद कार्यालय पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, खकनार विधानसभा के ग्राम कानापुर की प्राथमिक विद्यालय में नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू, ग्राम बोहरडा के प्राथमिक शाला, निमाड़ वैली स्कूल में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री ज्ञानेश्वर पाटील, ग्राम बहादरपुर की शासकीय कन्या शाला में भाजपा नेता गजेंद्र पाटील ने ध्वजारोहण किया।

-बुरहानपुर के सांसद कार्यालय पर हुए ध्वजारोहण में मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष द्रविन्द्र मोरे, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस, नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू, महापौर माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल, अनिल भोसले, जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण रायकवार, भाजपा नेता गजेंद्र पाटील, भाजपा मोर्चा व मंडल के अध्यक्ष, पदाधिकारी, पार्षद, जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

– श्री सकलपंच गुजराती मोढ़ वणिक समाज ट्रस्ट की ओर समाज की शनवारा स्थित वाड़ी में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि अभिमन्यु सुगंधी बोदरली वरिष्ठ कृषक ने ध्वजारोहण किया। विशेष अतिथि किरण बेन पूनीवाला थीं। सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण कर समाज के वरिष्ठों का स्वागत किया गया। मीडिया प्रभारी धन्नालाल दलाल ने बताया अध्यक्ष वीपी शाह सहित काफी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

देखें कार्यक्रम की तस्वीरें…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here