Home मध्यप्रदेश The tricolor was hoisted with pride | आन-बान-शान से लहराया गया तिरंगा:...

The tricolor was hoisted with pride | आन-बान-शान से लहराया गया तिरंगा: सामाजिक न्याय मंत्री ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी – shajapur (MP) News

53
0

[ad_1]

शाजापुर जिले में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त आकर्षक व भव्य रूप से मनाया गया। जिला मुख्यालय पर संपन्न हुए मुख्य समारोह में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायनसिंह कुशवाह मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजा

Google search engine

.

जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष सुरक्षा बल (सशस्त्र बल), जिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, रेडक्रास, शौर्य दल, स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने परेड प्रस्तुत की। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी।

स्टेडियम ग्राउंड में संपन्न हुए मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री कुशवाह ने सुबह ठीक 9 बजे ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान हुआ। इसके उपरांत परेड में उपस्थित सशस्त्र बल के जवानों द्वारा हर्ष फायर किया गया। परेड कमांडर सुबेदार तथा सहायक परेड कमांडर के नेतृत्व में विशेष सुरक्षा बल (सशस्त्र बल), पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, रेडक्रास, के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की।

मुख्य अतिथि मंत्री नारायनसिंह कुशवाह ने इसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेश की जनता के नाम दिए गए संदेश का वाचन किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि मंत्री कुशवाह द्वारा हर्षोल्लास के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को आसमान में छोड़ा गया। साथ ही लोकतंत्र के सेनानी का मुख्य अतिथि ने शाल व श्रीफल से सम्मान किया।

मुख्य समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत दी। मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री कुशवाह द्वारा प्रस्तुत परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों, निजी क्षेत्र के व्यक्तियों को पुरस्कृत किया गया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here