Home मध्यप्रदेश Rakshabandhan festival was organized in Nayakhera of Niwari | निवाड़ी के नयाखेरा...

Rakshabandhan festival was organized in Nayakhera of Niwari | निवाड़ी के नयाखेरा में आयोजित हुआ रक्षाबंधन उत्सव: विधायक अनिल जैन बाेले- बहनों के सम्मान में कोई कमी नही छोड़ी जाएगी – Niwari News

57
0

[ad_1]

निवाड़ी के ग्राम नयाखेरा में बुधवार को आयाेजित रक्षाबंधन उत्सव में क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन शामिल हुए। इस दौरान हजारों महिलाओं ने विधायक जैन और उनकी पत्नी जनपद अध्यक्ष निरंजना जैन को राखी बांधी।

Google search engine

.

कार्यक्रम से पहले जनपद पंचायत कार्यालय निवाड़ी से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो ग्राम कुलुआ के शासकीय हाई स्कूल में पहुंची, यहां तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। कुलुआ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र व्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश भर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

यह हम सभी का सौभाग्य हैं कि हम सभी इस ऐतिहासिक यात्रा में सहभागी बन रहे है। हम सभी इस राष्ट्र व्यापी हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर स्वतंत्रता का उत्सव मनाने के साथ उन वीर बलिदानियों को नमन करें, जिन्होंने देश की संस्कृति, स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया।

इसके बाद विधायक अनिल जैन ने हाई स्कूल में नवनिर्मित पुस्तकालय और स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया और विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा लगाया। इसके बाद ग्राम नयाखेरा में आयोजित रक्षाबंधन उत्सव में विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन याद के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान जनपद अध्यक्ष निरंजना जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. नंदकिशोर नापित, नगर परिषद अध्यक्ष गुलाब अहिरवार, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष दिनेश दुबे, रजनी राय, पार्षद महेंद्र दांगी, अमित तिवारी, सरपंच जयपाल यादव, मैथिली दांगी, हिन्दू सत्यनाथ, अजीत घोष,सतीश मिश्रा सहित अपर कलेक्टर एचबी मिश्रा, एसडीएम सुश्री विनीता जैन, जिला शिक्षा अधिकारी उन्मेष श्रीवास्तव, डीपीसी राजेश पटेरिया, जनपद सीईओ ब्रह्मस्वरूप हंस, बिट्टू खरे, प्रभाकर मिश्रा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here