Home मध्यप्रदेश Lecture at Shri Vaishnav Institute of Management and Science | श्री वैष्णव...

Lecture at Shri Vaishnav Institute of Management and Science | श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस में व्याख्यान: MBA स्टूडेंट्स ने जानी व्यावसायिक कानूनों की बारीकी – Indore News

15
0

[ad_1]

मंगलवार को श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस कॉलेज में बिजनेस लॉ विषय पर एक व्याख्यान हुआ। कॉलेज के विकास कार्यक्रम के अंतर्गत MBA स्टूडेंट्स के लिए ये प्रोग्राम किया गया। कार्यक्रम में अतिथि वक्ता के रूप में सीआईआरसी (ICAI) की सचिव और ल

.

सीए कृति जोशी ने बिजनेस लॉ के विभिन्न पहलुओं पर गहन जानकारी दी और व्यावसायिक कानूनों के व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर रोशनी डाली। उन्होंने स्टूडेंट्स को व्यापारिक दुनिया में विविध प्रथाओं के महत्व और उनके अनुपालन के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा – व्यापारिक कानूनों की समझ न केवल कानूनी विवादों से बचने में मदद करती है, बल्कि यह व्यापारिक निर्णय लेने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एक सफल व्यवसायी के लिए कानूनों की जानकारी अनिवार्य है।

कॉलेज के डायरेक्टर डॉ.जॉर्ज थॉमस ने कहा कि इस तरह के व्याख्यानों का उद्देश्य स्टूडेंट्स को वास्तविक व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए विधिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे अपने करियर में कानूनी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो। मंच का संचालन MBA की स्टूडेंट आंचल पाटीदार ने किया। आभार समन्वयक डॉ.दीपा जोशी ने माना। प्रोग्राम में मैनेजमेंट प्रमुख (पीजी) डॉ.मंदीप गिल, टीचर्स और पार्टिसिपेट मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here