Home मध्यप्रदेश BSF jawans performed stunts in the rain, collector administered oath | हर...

BSF jawans performed stunts in the rain, collector administered oath | हर घर तिरंगा अभियान…: बारिश में बीएसएफ जवानों ने दिखाए स्टंट, कलेक्टर ने दिलाई शपथ – Gwalior News

56
0

[ad_1]

वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर बाइक रैली को हरी झंडी दिखाते मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर।

Google search engine

.

हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार रथ को जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने हरी झंडी दिखाई।

बारिश के बीच रविवार को हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत बाइक रैली से हुई। इसे हरी झंडी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दिखाई। रैली में शामिल बीएसएफ जवानों ने बाइक पर शीर्षासन करना, सेल्फी पोज जैसे स्टंट का प्रदर्शन किया। र शहर के विभिन्न स्थानों पर होते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर रैली के समापन पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने लोगों को शपथ दिलाई कि वह 15 अगस्त को अपने घर में तिरंगा अवश्य फहराएं।

यहां से गुजरी तिरंगा रैली: जिला प्रशासन और निगम की इस रैली में पुलिस बल, एनसीसी, स्काउट- गाइड, खिलाड़ियों, सामाजिक संस्थाओं एवं विद्यार्थियों ने भागीदारी की। सुबह 9:30 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि से रैली शुरू हुई। यह फूलबाग, किलागेट, हजीरा, गोला का मंदिर, मेला रोड, गांधी रोड, जेयू, अचलेश्वर, इंदरगंज होते हुए लक्ष्मीबाई समाधि पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें निगम के अपर आयुक्त मुनीष सिकरवार, आरटीओ एच के सिंह, सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here