Home मध्यप्रदेश Baba Baijnath Mahadev’s royal procession will be taken out tomorrow | बाबा...

Baba Baijnath Mahadev’s royal procession will be taken out tomorrow | बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी कल निकलेगी: कलेक्टर-एसपी ने पुलिसकर्मियों को समझाई ड्यूटी, निर्देश दिए – Agar Malwa News

63
0

[ad_1]

जिला मुख्यालय पर हर साल की तरह इस वर्ष भी नगराधिपति बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी शाही ठाठ बाट के साथ कल सोमवार को निकल जाएगी। सवारी दोपहर 1:15 बजे मंदिर प्रांगण से शुरू होगी।

Google search engine

.

सवारी के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी विनोद कुमार सिंह और कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों सहित कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। साथ ही कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और सहायकों को भी ड्यूटी पर लगाया है।

रविवार को पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण में कलेक्टर और एसपी ने पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी समझाते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सवारी में 1 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अखाड़े, झाकियां और झंडा मंडली शामिल होंगे। यहां 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आम जन को प्रेरित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here