Home मध्यप्रदेश Sagar police seized 14 boxes of liquor from a luxury car |...

Sagar police seized 14 boxes of liquor from a luxury car | सागर पुलिस ने लग्जरी कार से पकड़ी 14 पेटी शराब: पुलिस देख भागे तो कीचड़ में फंसी कार, अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी हुए फरार – Sagar News

59
0

[ad_1]

कार्रवाई में जब्त शराब के साथ पुलिस टीम।

Google search engine

सागर की बंडा थाना पुलिस ने लग्जरी कार से बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने कार्रवाई कर कार से 14 पेटी शराब जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच में लिया है।

.

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम छापरी का अभिषेक दांगी अपने एक साथी के साथ कार में भारी मात्रा में शराब भरकर भड़राना तरफ से छापरी तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस कार्रवाई के लिए रवाना हुई। कार्रवाई के दौरान कार क्रमांक एमएच 04 जीडी 9327 आती दिखी। पुलिस की गाड़ी देखकर वह ग्राम छापरी के कच्चे रास्ते से कार को तेज रफ्तार से लेकर भागा।

पुलिस वाहन से गाड़ी का पीछा किया। आगे कच्चा रास्ता होने से उक्त कार कीचड़ में फस गई। इसी दौरान कार चालक अभिषेक दांगी और उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो 14 पेटी अवैध शराब जब्त हुई। बंडा थाना प्रभारी निरीक्षक नसीर फारुकी ने बताया कि कार्रवाई में कार जब्त कर उससे 70 हजार कीमत की 14 पेटी शराब जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here