Home मध्यप्रदेश Rally taken out on World Tribal Day | विश्व आदिवासी दिवस पर...

Rally taken out on World Tribal Day | विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली रैली: डीजे की धुन में नाचते नजर आए लोग; जय सेवा-जय बड़ा देव के लगाए नारे – Seoni News

58
0

[ad_1]

जिला मुख्यालय सहित जिले भर में विश्व आदिवासी दिवस शुक्रवार को बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय के अहम चौक चौराहों से रैली निकाली गई और डीजे की धुन में महिला-पुरुष नाचते नजर आए। जिले आठों ब्लाॅक कुरई, बरघाट, केवलारी, छपारा, लखनादौन, घंसौर, धनोर

Google search engine

.

राजा दलपत शाह का किया पूजन

आदिवासी समुदाय के हजारों लोग जिला मुख्यालय में एकत्रित हुए और शहर के हृदय स्थल में स्थित दल सागर तालाब जो राजा दलपत शाह के नाम से प्रसिद्ध है। वहां तालाब के बीच टापू में जाकर उनका पूजन किया। साथ ही गांधी भवन स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प और माला चढ़ाई।

आदिवासी शैली मे नृत्य करते नजर आए युवक-युवती

जिला मुख्यालय में पहुंचे आदिवासी समुदाय के युवक-युवती सांस्कृतिक रैली के साथ सामूहिक नृत्य करते हुए शहर के अहम चौक चौराहों से निकले। महिला-पुरुष आदिवासी समाज की वेशभूषा में आदिवासी समाज का वाद्य यंत्र मादल, दुलिया, फेपारिया की धुन पर थिरकते रहे। डीजे के साथ वाद्य यंत्र की धून पर नाच गाना हुआ।

कांग्रेस कार्यालय में मनाया पर्व

जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने भी विश्व आदिवासी दिवस मनाया और कांधे पर पीला गमछा डाले नजर आए। केवलारी विधानसभा के कांग्रेस विधायक ठाकुर रजनीश सिंह ने लोगो को संबोधित किया।

जय सेवा जय बड़ा देव के लगे जयकारे

आदिवासी समुदाय के लोगो ने रैली में रास्ते भर जय सेवा,जय बड़ा देव के जयकारे लगाए। साथ ही बिरसा मुंडा, रॉबिन हुड टंट्या भील, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर, सावित्री बाई फुले, कुंवर शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह, रानी दुर्गावती सहित अन्य क्रांतिकारियों को याद किया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here