Home मध्यप्रदेश Yuva Congress wrote to the Chief Minister and asked 10 questions |...

Yuva Congress wrote to the Chief Minister and asked 10 questions | युकां ने मुख्यमंत्री को लिखकर पूछे 10 सवाल: गड्ढों में बैठकर में जताया आक्रोश, बोले- गड्‌ढे हैं या स्वीमिंग पुल – Burhanpur (MP) News

62
0

[ad_1]

युवक कांग्रेस ने शुक्रवार को 64वां स्थापना दिवस मनाया। महापुरुषों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संविधा निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Google search engine

.

इस दौरान पोस्ट ऑफिस के सामने गड्ढों में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम पत्र लिखा गया। उसे पोस्ट बॉक्स में डाला। पत्र में 10 सवाल पूछे गए हैं। इस दौरान पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा, हर्षित ठाकुर, पूर्व महासचिव युवक कांग्रेस ठाकुर देवेश्वर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक आदि मौजूद रहे।

युवक कांग्रेस नेता हर्षित ठाकुर ने कहा- शहर के गड्ढे स्वीमिंग पुल बन चुके हैं। सभी ने इसका विरोध किया है। शहर के गड्ढे नहीं भर पा रहे हैं। रोज फोटो खिंचाना, बड़े वादे करने के अलावा जिम्मेदार कोई काम नहीं कर रहे हैं। महापुरुषों की प्रतिमा के सामने गड्ढे हैं। व्यापारी को परेशान कर रहे हैं। गड्ढे जल्द भरें, इसलिए इसमें बैठे हैं।

पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह ने कहा- कांग्रेस लगातार नगर की खराब स्थिति को लेकर लगातार विरोध किया जा रहा है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हम लड़ाई लड़ेंगे। ठाकुर देवेंश्वर सिंह ने कहा- पोस्टकार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री से 10 सवाल भी पूछे गए हैं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक ने कहा- आज विरोध प्रदर्शन किया गया। युवक कांग्रेस का स्थापना दिवस भी मनाया गया। पौधारोपण किया गया।

क्या हुआ तेरा वादा…

  • आपकी पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 में आपके द्वारा किए गए वादों की वादाखिलाफी न हो, इसलिए हम आपको याद दिलाना चाहते हैं कि 2.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी कब मिलेगी।
  • प्रत्येक परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार कब मिलेगा।
  • 1.3 करोड़ बहनों को पक्के आवास कब दिए जाएगे।
  • किसानों को गेहूं, धान की खरीद न्यूनतम राशि कब घोषित की जाएगी।
  • जल जीवन मिशन में हो रहे भ्रष्टाचार के दोषियों पर कार्रवाई कब होगी।
  • नर्सिंग घोटाले में लिप्त दोषियों पर कार्रवाई कब की जाएगी।
  • अपके द्वारा किए गए वादों के अलावा युवाओं की मांग के अनुसार सरकार नौकरियों का परीक्षा शुल्क माफ कब किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here