[ad_1]
उज्जैन में शिवहरे कोचिंग में जन्मदिन मनाने के बाद 12वीं की स्टूडेंट प्रिया बैरागी ने मक्सी रोड ब्रिज से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी लगते ही पुलिस और परिवार के लोग भी पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि प्रिया कोचिं
.

छात्रा प्रिया बैरागी के सुसाइड करने के बाद पिता को संभालते परिजन।
इस बात की जानकारी लगते ही उसके पिता और भाई भी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। पिता बच्ची की हालत को देखकर बेहोश हो गए हैं। छात्रा ने सुसाइड क्यों किया है, इसका खुलासा नहीं हो सका है। परिवार के लोगों का कहना है कि छात्रा पढ़ने में बहुत होशियार थी। 10वीं में 88 प्रतिशत बने थे।
इस मामले में CSP दीपिका शिंदे का कहना है कि कोचिंग से निकलने के बाद इसने सुसाइड किया है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले को जांच में लिया गया है।
[ad_2]
Source link









