Home मध्यप्रदेश Heavy rain alert in the district | जिले में भारी बारिश का...

Heavy rain alert in the district | जिले में भारी बारिश का अलर्ट: अब तक 514 एमएम से ज्यादा बरसात, गरज-चमक के साथ गिरेगा पानी – Neemuch News

61
0

[ad_1]

मौसम विभाग ने सोमवार को जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जिले में रही बारिश के चलते सभी छोटे बड़े नदी नाले पानी से लबालब भर गए हैं। आज गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट है।

Google search engine

.

मध्यप्रदेश में एक्टिव दो बड़े सिस्टम सोमवार को भी खूब बारिश कराएंगे। रतलाम, मंदसौर, नीमच के लिए अति भारी बारिश का रेड अलर्ट है। अच्छी बारिश से प्रदेश की सभी छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं। हालांकि नीमच जिले के डेम तालाबों को भरने के लिए अब भी पानी की दरकार है।

एमपी में इस मानसून सीजन की 58% यानी 21.6 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। मानसून 21 जून को एंटर हुआ था। मौसम विभाग, भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम लो प्रेशर एरिया में बदल गया है। मानसून ट्रफ भी एक्टिव है। सोमवार से एक्टिविटी थोड़ी कमजोर पड़ेगी।

बारिश अपडेट

जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक 514.3 मिली मीटर से अधिक औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में औसत 498.0 मि.मी. वर्षा हुई थी। आज भी जिले के आसमान पर बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर तेज से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान अपडेट

रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here