Home मध्यप्रदेश There was a jam again at the SBI crossing in the city...

There was a jam again at the SBI crossing in the city | नगर के एसबीआई चौराहे पर फिर लगा जाम: लोग बोले- अतिक्रमण से हो रही परेशानी, यातायात प्लान पर नहीं हो रहा अमल – Tikamgarh News

55
0

[ad_1]

शहर के प्रमुख चौराहों पर आए दिन जाम लग रहा हैं। गुरुवार दोपहर 1 बजे गांधी चौराहा से लेकर एसबीआई बैंक चौराहे तक लंबा जाम लग गया। करीब आधा घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Google search engine

.

एसबीआई चौराहे पर जाम लग जाने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। इस दौरान लोग परेशान होते नजर आए। व्यवस्था बनाने के लिए यातायात पुलिस के जवान भी लाचार दिखाई दिए। यातायात व्यवस्था को लेकर कई बार प्लान बनाया गया, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा हैं।

लोगों ने बताया कि शहर की प्रमुख सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में टैक्सी और हाथ ठेले खड़े रहते हैं। प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी अतिक्रमणकारियों पर लगाम नहीं लगाई जा सकी हैं। इसी का परिणाम हैं कि शहर के प्रमुख चौराहों पर आए दिन जाम के हालात पैदा हो रहे हैं।

साल में एक-दो बार प्रशासन अतिक्रमण हटाने के नाम पर कार्रवाई करता हैं, लेकिन चंद दिनों में ही हालात जस के तस नजर आने लगते हैं। ज्यादातर चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान नदारद रहते हैं। समाजसेवी सुरेश कुमार ने बताया कि जिन जवानों की चौराहों पर ड्यूटी लगाई जाती है, वे अक्सर फोन पर व्यस्त नजर आते हैं। व्यवस्था सुधारने पर उनका ध्यान ही नहीं रहता।

स्कूलों की छुट्टी के दौरान लगता हैं जाम

सुरेश कुमार ने बताया कि शहर में अक्सर दोपहर 12 बजे के बाद जाम लगने लगता हैं। क्योंकि 12 बजे ज्यादातर स्कूलों की छुट्टी होती है। स्कूल बस और टैक्सी बच्चों को छोड़ने शहर में प्रवेश करते हैं। जिससे जाम लगने लगता है। स्कूल बस के कारण व्यवस्था बिगड़ जाती है।

प्रशासनिक सहयोग की जरूरत

इस मामले में यातायात प्रभारी कैलाश पटेल ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग की आवश्यकता हैं। जब तक मुख्य बाजार की सड़कों से अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा, तब तक समस्या का समाधान मुश्किल है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here