[ad_1]

विदिशा में आकाशीय बिजली की चपेट आने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई, महिला खेत में धान रोप रही थी।
.
कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले गांव खेरूआ गांव में किसान अमित राजपूत के खेत में धान की रोपाई हो रही है। मजदूर खेत में धान लगा रहे थे। इसी दौरान बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने लगी। अचानक से आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से महिला मजदूर झुलस गई। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि अमित राजपूत के खेत में 17 मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे, जिनमें महिला और पुरुष शामिल थे। धान की रोपाई के समय बारिश होने लगी और अचानक से खेत में बिजली गिरी, 28 वर्षी निशा पति दीपक अहिरवार बुरी तरह से झुलस गई। हॉस्पिटल लेकर आए तो जहां डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। महिला के तीन छोटे बच्चे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
[ad_2]
Source link









