Home मध्यप्रदेश The administration suggested two alternative routes | प्रशासन ने दो वैकल्पिक मार्ग...

The administration suggested two alternative routes | प्रशासन ने दो वैकल्पिक मार्ग सुझाए: थांवर पुल के डूबने से सिवनी-मंडला मुख्य मार्ग फिर बंद – Mandla News

58
0

[ad_1]

नैनपुर के नजदीक थांवर पुल के डूब जाने से एक बार फिर मंडला-सिवनी मुख्य मार्ग बंद हो गया है। प्रशासन ने थांवर पुल के बंद हो जाने से सिवनी की ओर यात्रा करने वालों को पिंडरई, धनोरा होते हुए या घंसौर, लखनादौन मार्ग से आवागमन करना पड़ रहा है।

Google search engine

.

थांवर पुल के डूब जाने पर लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने बैरिकेड्स लगा कर पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। इसके बावजूद लोग थोड़ा सा पानी कम होते ही जान जोखिम में डाल कर पुल से आवागमन करने का प्रयास करते नजर आने लगते हैं।

जबकि थांवर पुल बहुत पुराना है और जब भी यह पानी में डूबता है तो क्षतिग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है। अभी 22-23 जुलाई को पुल डूब गया था और जब उससे पानी उतरा तब वह क्षतिग्रस्त नजर आया। तब प्रशासन ने उस पर से ट्रैफिक को बंद रखते हुए मरम्मत कराई।

गुरुवार को फिर पुल डूब गया। हालांकि शाम तक पुल पर पानी कम हो गया है। लेकिन पुल से पूरी तरह पानी उतर जाने के बाद निरीक्षण कर ही उसे ट्रैफिक के लिए खोला जाएगा।

दो वैकल्पित मार्ग तय

एसडीएम सोनल सिडाम ने बताया कि थांवर का पुल अभी ओवरफ्लो चल रहा है। इसलिए हमने अभी दो वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं। नैनपुर से बालाघाट मार्ग भी अभी बंद है। निर्माणधीन पुल के विषय में उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में सिवनी कलेक्टर ने दौरा किया था। उनके द्वारा सेतु निगम सिवनी को पुल के त्वरित निर्माण के निर्देश दिए गए हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here