Home मध्यप्रदेश Attack after dispute in Datia | दतिया में विवाद के बाद हमला:...

Attack after dispute in Datia | दतिया में विवाद के बाद हमला: एक पक्ष ने दूसरे के घर और गाड़ियों में भी की तोड़फोड़, महिलाओं समेत 10 घायल, 33 लोगों पर FIR – datia News

62
0

[ad_1]

सिनावल थाना क्षेत्र के रावरी गांव में आपसी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। घटना सोमवार देर रात की है। इसमें महिलाओं समेत 10 लोगों के घायल हुए हैं। कुछ को मामूली चोटें आई है। वहीं 4 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं मामले म

Google search engine

.

पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर दो-तीन पहले विवाद हुआ था। विवाद अहिरवार और पाल समाज के लोगों में हुआ था। इसी विवाद के चलते पाल पक्ष के लोगों ने सोमवार रात अहिरवार पक्ष पर हमला कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

हथियारों से लैस होकर आया था दूसरा पक्ष

अस्पताल में भर्ती घायल लोगों ने बताया कि, पाल पक्ष के करीब 30 से 35 लोग हथियारों से लैस होकर आए थे। उन्होंने घरों के गेट से तोड़ फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने 10 से 12 राउंड फायर भी किए थे। घरों के बाहर रखी टैक्सी और बाइक में तोड़ फोड़ की। इसके अलावा जब हम लोग बाहर निकले तो लाठी डंडों से मारपीट कर भाग गए।

थाना प्रभारी अरविंद्र भदोरिया ने बताया कि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले में भगवान अहिरवार की शिकायत पर वीरेंद्र पाल, सोनू पाल, साहब सिंह पाल,संतोष पाल, अरविंद्र पाल, पहलाद पाल, अनिल पाल, प्रमोद पाल, धर्मेंद्र पाल और राजू पाल के अलावा 20 से 22 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here