Home मध्यप्रदेश High Court order on MP Red Cross Society; Ahshutosh Purohit; Dr Gagan...

High Court order on MP Red Cross Society; Ahshutosh Purohit; Dr Gagan Kolhe; Mukesh Kolhe | MP रेडक्रॉस सोसाइटी पर हाईकोर्ट का आदेश: इंदौर खंडपीठ ने दिया आदेश, 2025 तक के लिए आशुतोष पुरोहित को बनाया चेयरमैन – Bhopal News

61
0

[ad_1]

लंबे समय से राजनीति का केंद्र बनी एमपी रेडक्रॉस सोसाइटी में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में एमपी हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने एमपी रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन को लेकर एक अहम आदेश दिया है। इंदौर खंडपीठ ने आशुतोष पुरोहित को चेयरमैन बनाने का

Google search engine

.

इंदौर खंडपीठ में लगाई थी याचिका

मप्र रेडक्रॉस सोसाइटी की राज्य कार्यकारिणी का कार्यकाल 17 मई 2021 को खत्म हो रहा था। 19 फरवरी को राज्य प्रबंध समिति के चुनाव का कार्यक्रम घोषित हुआ था। 18 मई तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होनी थी। हालांकि, 8 जनवरी 2022 को एक सांसद ने पत्र खरगोन कलेक्टर को लिखा। जिसमें, कोरोना संकट को देखते हुए चुनाव रद्द करने का अनुरोध किया गया था।

हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता आशुतोष पुरोहित के मुताबिक खरगोन की रेडक्रॉस जिला प्रबंध समिति के चुनाव को कलेक्टर ने गलत बताते हुए प्रेस नोट जारी कर दिया, और इस तरह उन्हें राज्य कार्यकारिणी के चुनाव लड़ने से रोका गया।

हाईकोर्ट ने 10 फरवरी 2022 को जारी प्रेस नोट को रद्द करते हुए याचिकाकर्ता आशुतोष पुरोहित को बचे हुए कार्यकाल के लिए 2025 तक रेडक्रॉस राज्य प्रबंध समिति के चेयरमैन के पद पर काम करने की अनुमति देने का फैसला सुनाया है।

लंबे समय से चल रहा विवाद

मप्र रेडक्रॉस सोसाइटी में लंबे समय से विवाद चल रहा है। रेडक्रॉस में आशुतोष पुरोहित, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया, मुकेश नायक जैसे दिग्गजों के बीच वर्चस्व की जंग पिछले कई सालों तक छिड़ी रही। हालांकि, भदौरिया और मुकेश नायक ने रेडक्रॉस की पॉलिटिक्स से फिलहाल दूरी बनाकर रखी हुई है। वर्तमान में बीजेपी और संघ से जुडे़ पदाधिकारी रेडक्रॉस में मुख्य पदों पर काबिज हैं।

पुरोहित बोले- सत्य पराजित नहीं हो सकता

हाईकोर्ट के फैसले पर याचिकाकर्ता आशुतोष पुरोहित ने कहा- मुझे रेडक्रॉस की राज्य कार्यकारिणी के चेयरमेन का चुनाव लड़ने से रोकने के लिए खरगोन रेडक्रॉस की जिला कार्यकारिणी का चुनाव लड़ने से रोका था। इस मामले को लेकर मैंने याचिका लगाई थी।

न्यायालय ने जो निर्णय किया है उस आदेश की प्रमाणित प्रति लेकर मैं राज्यपाल से मिलूंगा और आदेश का पालन कराने का अनुरोध मुख्यमंत्री जी से भी अनुरोध करुंगा। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here