Home मध्यप्रदेश Two hockey players of Guna selected in the academy | गुना की...

Two hockey players of Guna selected in the academy | गुना की दो हॉकी खिलाड़ियों का अकादमी में चयन: जिले से पहली बार हुआ सिलेक्शन; ASP ने दोनों बालिका खिलाड़ियों को बधाई दी – Guna News

57
0

[ad_1]

जिले की दो हॉकी खिलाड़ियों का सिलेक्शन हॉकी अकादमी के लिए हुआ है। यह पहला मौका है जब जिले से अकादमी के लिए सिलेक्शन हुआ है। दोनों खिलाड़ियों ने शुक्रवार को ASP मान सिंह ठाकुर से मुलाकात की। ASP ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य

Google search engine

.

संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी शर्मिला डाबर ने बताया कि वर्ष 2024-25 के लिए स्व शिवाजीराव पवार उत्कृष्ट महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में हॉकी खिलाडियों के प्रवेश के लिए चयन ट्रायल का आयोजन 10 मई से 14 मई तक ग्वालियर में आयोजित किया गया था। विभाग द्वारा संचालित हॉकी फीडर सेंटर गुना की 3 बालिका खिलाडियों आयूषी शर्मा पुत्री संदीप शर्मा, चुटकी कुशवाह पुत्री नीलम कुशवाह और संजना कुशवाह पुत्री नरेश कुशवाह ने चयन ट्रायल में भाग लिया था। चयन ट्रायल के उपरांत आयूषी शर्मा और चुटकी कुशवाह का ग्वालियर में 28 मई से 8 जून 2024 तक हॉकी केम्प के लिए चयन किया गया था।

उक्त हॉकी केम्प में खिलाडियों को हॉकी खेल की बारीकियां सिखाई गई। केम्प में भाग लेने वाली महिला खिलाडियों में से महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में चयन हेतु फायनल सूची में हॉकी फीडर सेंटर गुना की आयूषी और चुटकी का वर्ष 2024-25 के लिए स्व शिवाजीराव पवार उत्कृष्ट महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में चयन हुआ है। जिले से चयनित दोनों महिला खिलाडियों एवं उनकी प्रशिक्षक सुनीता कंवर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मान सिंह ठाकुर, द्वारा बधाई दी गई तथा अपना एवं जिले का नाम प्रदेश स्तर पर हॉकी खेल में रोशन करने हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। उनकी प्रशिक्षक सुनीता कंवर को इसी प्रकार जिले से नये-नये हॉकी खिलाडी तैयार करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

यह प्रथम अवसर है कि जिले से महिला हॉकी अकादमी में खिलाडियों का चयन हुआ है। उक्त चयनित दोनों महिला खिलाडियों को 25 जुलाई को सुबह 11 बजे अपने दस्तावेजों के साथ हॉकी कार्यालय ग्वालियर में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है। जिले में विभाग का हॉकी फीडर सेंटर संचालित है, जिसमें 20 बालक एवं 20 बालिका खिलाड़ियों को सुनीता कंवर, हॉकी प्रशिक्षक द्वारा नियमित प्रशिक्षण संजय गांधी खेल परिसर गुना में दिया जाता है। हॉकी फीडर सेंटर के खिलाडियों को विभाग द्वारा उपलब्ध सामग्री निःशुल्क प्रदाय की जाती है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here