Home मध्यप्रदेश Women from Uttar Pradesh were molested in Bageshwar Dham | बागेश्वर धाम...

Women from Uttar Pradesh were molested in Bageshwar Dham | बागेश्वर धाम में उत्तरप्रदेश की महिलाओं से छेड़छाड़: एसपी से शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस – Chhatarpur (MP) News

58
0

[ad_1]

छतरपुर के बागेश्वर धाम में दो महिलाओं से छेड़छाड़ का मामला गुरुवार की शाम सामने आया है। पूर्णिमा पर बागेश्वर धाम में 5 दिवसीय कार्यक्रम रखा था। जिसमें शामिल होने के लिए उत्तरप्रदेश से दो महिलाएं धाम में गुरु दीक्षा लेने के लिए आई थी। महिलाओं ने छेड़छ

Google search engine

.

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की रहने वाली दो महिलाएं गुरु दीक्षा लेने और शामिल होने के लिए आई थी। तभी बागेश्वर धाम में बुधवार की देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने महिलाओं से छेड़छाड़ की है। जिसकी शिकायत गुरुवार को महिलाओं ने बमीठा थाना सहित छतरपुर एसपी कार्यालय में की है।

छतरपुर एसपी आगम जैन ने बताया कि इस संबंध में दो महिलाओं ने शिकायती आवेदन दिया है इसमें बागेश्वर धाम चौकी और एसडीओपी खजुराहो को जांच का आदेश दिया हैं जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

आवेदक के बताए अनुसार महिलाएं बागेश्वर धाम में थी। तब कुछ अज्ञात लोगों ने छेड़छाड़ की है। तस्दीक की जा रही है क्योंकि आवेदक यहां की रहने वाले नहीं है उनसे मोबाइल से बात भी नहीं हो पा रही है। इस संबंध में बागेश्वर धाम चौकी प्रभारी और एसडीओपी खजुराहो संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं और आवेदक ने जो भी संदेही का जिक्र किया है। उनकी जांच की जा रही है। जैसे ही पुख्ता तत्व सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here