Home मध्यप्रदेश Prakash Yadav was shot in an old dispute between his children |...

Prakash Yadav was shot in an old dispute between his children | उज्जैन में पुलिस के सामने बिल्डर को गोली मारी: रिटायर्ड फौजी ने बच्चों के विवाद में घटना को दिया अंजाम – Ujjain News

70
0

[ad_1]

उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र के हामुखेड़ी में बीती रात गोली चलने से हड़कंप मच गया। बच्चो के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने पास में रहने वाले बिल्डर को गोली मार दी। बिल्डर सीएम के करीबी बताए जा रहे है। पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई।

Google search engine

.

गुरुवार रात करीब 12:45 बजे हामुखेड़ी में रहने वाले प्रकाश यादव और रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र प्रताप सिंह के बीच विवाद हो गया। घटना की सूचना मिलने पर नागझिरी थाना पुलिस विवाद को सुलझाने के लिए पहुंची। लेकिन इस बीच सुरेंद्र प्रताप सिंह अपनी लायसेंसी रिवाल्वर लेकर आ गया और प्रकाश यादव के सीने में गोली मार दी। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पूरी घटना पुलिसकर्मियो के सामने हुई। गोली लगने के बाद यादव को तुरंत निजी अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने इलाज के बाद यादव को खतरे से बाहर बताया है।

बच्चों का पुराना विवाद

घटना की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे और परिवार वालों से बातचीत की। एसपी ने बताया कि प्रकाश यादव को गोली मारी है। एसपी भदौरिया का कहना है कि बच्चों के बीच पुराने विवाद काे लेकर यह वारदात हुई है। गोली चलाने वाला आर्मी से रिटायर्ड जवान सुरेंद्र प्रताप सिंह है। विवाद के दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। उसी दौरान सुरेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने गोली चलने का घटना को अंजाम दिया। जिसमें पुलिसकर्मी भी बाल बाल बच गए। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

हैरानी, पुलिस के सामने हुई घटना

प्रकाश यादव सीएम मोहन यादव के करीबी माने जाते है। उनके घर पर चल रहे विवाद की सुचना पर नागझिरी पुलिस विवाद निपटाने के लिए पहुंची थी। दोनों पक्षों को समझाया ही रही थी कि आरपी सिंह ने अपनी रिवाल्वर से फायर कर दिया। इस दौरान पुलिस देखती रही। ना उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की और ना ही घटना को रोक पाए।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here