Home मध्यप्रदेश Indore News Punjab National Bank Robbery Loot – Amar Ujala Hindi News...

Indore News Punjab National Bank Robbery Loot – Amar Ujala Hindi News Live

59
0

[ad_1]

indore news punjab national bank robbery loot

Google search engine

INDORE NEWS
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार


इंदौर के विजय नगर इलाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में 16 जुलाई को दिनदहाड़े लूट हुई थी। लुटेरे ने बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को गोली मारकर डराया और ₹6.64 लाख लूटकर फरार हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी सिक्योरिटी गार्ड अरूण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अरूण सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला है और वर्तमान में इंदौर के हीरानगर इलाके में किराए पर रहता था।

सूत्रों के अनुसार, इस लूट में बैंक के एक कर्मचारी की भी संलिप्तता हो सकती है। पुलिस को लुटेरे के घर से बैंक तक आने ओर बैंक से वापस घर पहुंचने के फुटेज मिले हैं। इस मामले में उसकी पत्नी ने भी सीसीटीवी फुटेज से उसकी पुष्टी की है। हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपी के गिरफ्तार होने की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने लूट के पैसे बरामद नहीं किए हैं। पुलिस अभी भी इस मामले में जांच कर रही है और जल्द ही बैंक कर्मी सहित अन्य संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार करने की उम्मीद है। यह घटना बैंक सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाती है।

बैंककर्मी के साथ मिलकर बनाई योजना

अरूण सिंह ने बैंक कर्मी से मिलकर लूट की योजना बनाई थी। लूट के बाद, अरूण सिंह ने बाइक से भागने के लिए निरंजनपुर रोड का इस्तेमाल किया था। लूट के करीब छह घंटे बाद अलग अलग टीमों को फुटेज ओर कॉल डिटेल के लिए लगाया गया था। जिसमें अरूण के बैंक से बाइक से निकलने के बाद पुलिस ने कई रास्तों के फुटेज तलाशे। इसमें वह निरंजनपुर होते हुए पीछे के रास्ते हीरानगर इलाके में घुसा। यहां से वह श्याम नगर घर तक पहुंचा है। यहां पत्नी ओर बच्चों को वारदात को लेकर जानकारी नहीं थी। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो पत्नी को ग्रीन कलर की बाइक ओर नकाब ओर रेनकोट पहने फुटेज दिखाए। उसने पति अरूण के होने की पुष्टी की है।

लूट के पैसे नहीं मिले

पुलिस इस मामले में जल्द ही खुलासा कर सकती है। बैंककर्मी सहित सभी संदिग्धों को गिरफ्तार करने और लूटे गए पैसे बरामद करने के लिए अलग अलग पुलिस टीमें काम कर रही हैं। यह इंदौर में हुई सबसे बड़ी बैंक डकैतियों में से एक है। इस घटना से लोगों में भय का माहौल है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here