Home मध्यप्रदेश Chaturmas rituals will start from July 18 at Vidya Dham | विद्याधाम...

Chaturmas rituals will start from July 18 at Vidya Dham | विद्याधाम पर चातुर्मास अनुष्ठान का शुभारंभ 18 जुलाई से: गुरू पूर्णिमा पर होगा पादुका पूजन, रोजाना 31 विद्वान करेंगे अभिषेकात्मक लघु रुद्र महायाग के दो अनुष्ठान – Indore News

56
0

[ad_1]

एयरपोर्ट रोड स्थित श्री श्रीविद्याधाम पर गुरू पूर्णिमा महोत्सव पर रविवार, 21 जुलाई को आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी गिरिजानंद सरस्वती ‘भगवन’ की चरण पादुकाओं का पूजन एवं वर्तमान महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के पाद पूजन एवं

Google search engine

.

आश्रम परिवार के सुरेश शाहरा, यदुनंदन माहेश्वरी एवं पं. दिनेश शर्मा ने बताया कि श्रावण मास अनुष्ठान के तहत गुरुवार, 18 जुलाई प्रदोष से शनिवार, 17 अगस्त तक महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य में रोजाना सुबह 9 बजे से 31 विद्वानों द्वारा दो अभिषेकात्मक लघु रूद्र महायाग होंगे। पूरे श्रावण मास में भगवान पारदेश्वर का दुग्ध धारा एवं तीर्थ जल द्वारा अखंड अभिषेक, रोजाना शाम 5.30 बजे से “ह्वीं नमः शिवायै च नमः शिवाय” महामंत्र द्वारा लक्षार्चन आराधना एवं शाम 5.30 से रात 9 बजे तक सामूहिक शिव महिम्न पाठ एवं शिव आराधना के अनुष्ठान होंगे। सोमवार, 12 अगस्त को शाम 5 बजे भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा निकलेगी। प्रत्येक श्रावण सोमवार एवं प्रदोष पर भगवान भवानी शंकर का विशेष श्रृंगार दर्शन एवं महाआरती का आयोजन भी होगा। गुरू पूर्णिमा पर देश-विदेश में बसे ‘भगवन’ के शिष्य भी इंदौर आएंगे। श्री श्रीविद्याधाम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य में चातुर्मास के विभिन्न आयोजनों में अनेक संत-विद्वान एवं शिष्य भी शामिल होंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here