Home मध्यप्रदेश Employee hanged himself in the postmortem room of the hospital | हॉस्पिटल...

Employee hanged himself in the postmortem room of the hospital | हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम रूम में कर्मचारी ने लगाई फांसी: कारण अज्ञात, मामले की जांच में जुटी पुलिस – Sehore News

50
0

[ad_1]

सीहोर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में सोमवार की सुबह एक कर्मचारी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। कर्मचारी पीएम रूम में शवों का पोस्टमार्टम करता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

Google search engine

.

जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल के पीएम रूम के दरवाजे सुबह बन्द दिखने पर अस्पताल के अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे और खिड़की से झांककर देखा तो उन्हें कर्मचारी कपिल फांसी के फंदे पर झूलता नजर आया।

कर्मचारियों ने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी। सूचना मिलने पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक पीएम रूम में ही पदस्थ था तथा शवों का पोस्टमार्टम करता था। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात बना हुआ है।

कोतवाली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर नवतेस सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here