Home मध्यप्रदेश Today Indore will create a world record of planting 11 saplings |...

Today Indore will create a world record of planting 11 saplings | आज इंदौर बनाएगा 11 लाख पौधरोपण का वर्ल्ड रिकॉर्ड: गड्‌ढे तैयार; सुबह 6 बजे से इंदौरी करेंगे पौधरोपण, गृह मंत्री शाह भी रौपेंगे मां के नाम पौधा – Indore News

52
0

[ad_1]

आज 14 जुलाई को इंदौर 11 लाख पौधरोपण का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके लिए रेवती रेंज में 11 लाख गड्‌ढे तैयार हैं। सुबह 6 बजे 50 हजार से ज्यादा इंदौरी पौधरोपण शुरू कर देंगे। यह काम सतत शाम 6 बजे तक चलेगा। दोपहर को गृह मंत्री अमित

Google search engine

.

खास बात यह कि जनभागीदारी का विश्व का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। रेवती रेंज पर 24 घंटे में 11 लाख पौधे रौंपकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसके लिए शनिवार शाम से गड्‌ढे खोदना शुरू किए गए थे। इसका काम अलसुबह खत्म हो गया। सुबह 6 बजे इंदौरियों को हर गड्‌ढे के सामने एक पौधा, मिट्‌टी, पानी, पॉलीथिन काटने का कटर आदि सामान तैयार मिलेगा। महाभियान के सूत्रधार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय है जबकि मेयर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में 9 जोन के अलग-अलग प्रभारी बनाए गए हैं।

ऐसी है तैयारियां

– महाभियान में 100 संगठनों के 50 हजार से ज्यादा लोग हिस्सा ले रहे हैं। प्रत्येक समाज के आराध्य देव और प्रत्येक संस्था के आदर्श के नाम पर वनों का नाम किया जाएगा। ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड’ की टीम भी इंदौर पहुंच गई है। इस अवसर पर डॉक्टरों की टीम, समन्वयक, पार्षदगण, युवा मोर्चा, बीएसएफ, सेना प्रशिक्षण स्कूलों के स्वयं सेवकों की टीम, एनएसएस और एनसीसी के कैडेट्स, कॉलेज छात्र धार्मिक, सांस्कृतिक और गैर सरकारी संगठन के लोग तैनात रहेंगे। ये पौधारोपण में मदद करेंगे।

– पौधरोपण के लिए 10 हजार से अधिक कटर, पानी के डिब्बे, फावड़े, सहायक उपकरण, टी शर्टस, कैप्स आदि नागरिकों को वितरित किए जाएंगे। इसके साथ प्रत्येक दो घंटे में 5 से 10 हजार लोगों की टीम रिप्लेस होगी।

– रेवती रेंज में 10 हजार पौधारोपण क्षमता वाले 100 से अधिक व्यक्तियों की ब्लाक में समन्वय के लिए 1 हजार लोगों की टीम बनाई है।

पूरे क्षेत्र को 9 रेंज में बांटा

मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि क्षेत्र को 9 जोन में बांटा गया है। ये 9 जोन जो 100 सबजोन में बंटे हुए हैं। इनमें 1.21 लाख बड़े पेड़ और 4.5 लाख छोटे पेड़ लगाए जाएंगे। छोटे पेड़ 5 से 6 फीट के रहेंगे। इनका सर्वाइकल रेट 90% से ज्यादा है। पौधरोपण के बाद उसके रखरखाव की योजना भी तैयार की गई है। पौधों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलता रहे इसके लिए तीन प्राकृतिक जल संरचनाएं तैयार की गई हैं।

– पौधों को पानी की आपूर्ति ड्रिप सिंचाई, बोरिंग और ओवरहेड टैंक के जरिए की जाएगी। इस अभियान में नगर निगम के उद्यान विभाग के 500 से ज्यादा कर्मचारी रेवती रेंज में मोर्चा संभाले हुए हैं। सभी 100 सबजोन में नगर निगम की पानी की टीम, स्वच्छता की टीम, उद्यान विभाग की टीम जनभागीदारी के साथ समाज के साथ पौधरोपण में मदद का काम करेंगे।

इन प्रजातियों के हैं पौधे

51 लाख पौधरोपण महाभियान में 60 लाख से ज्यादा पौधे मंगाए गए थे। रेवती रेंज में 11 लाख से ज्यादा पौधे उपलब्ध हैं। इनमें नीम, जामुन, बादाम, अशोक, कटहल, मालश्री, कसुरिना (सुरु), महागन्य, टर्मिनेलिया, स्ट्रेकुला फोएटिया, टेब्युबिया रोसिया, बिक्सा ओरेलेना, टेकोमाल गाउडीचाउडी, डलबरजिया सिस्सो, थेपसिया, स्पेथोडिया, गउआ सहित कई प्रजातियों के पौधे हैं।

इंदौर पांच साल तक रौपेगा 51 लाख पौधे

सितम्बर 2023 में असम ने एक दिन में 9.25 लाख पौधरोपण कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। यह अभियान भी जनभागीदारी का था। इंदौर आज इस रिकॉर्ड को तोड़कर गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड में अपना नाम दर्ज कराएगा खास बात यह कि मंत्री विजयवर्गीय ने पांच साल तक हर वर्ष 51 लाख पौधरोपण की घोषणा की है। इस लिहाज से 5 साल में ढाई करोड़ पौधे रौपे जाने की योजना है।

गृह मंत्री का कार्यक्रम

– गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 12 बजे इंदौर पहुंचेंगे।

– 12.15 बजे पितृ पर्वत पर पहुंचकर पितरेश्वर हनुमान मंदिर पहुंचेंगे। यहां दर्शन और पूजन के बाद एक पौधा मां के नाम लगाएंगे।

– दोपहर 12.40 बजे रेवती रेंज पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

– 2.20 बजे जीएसीसी कॉलेज पहुंचेंगे। यहां 55 जिलों के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ ए्क्सीलेंस का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे तीन सेंटरों का शुभारंभ करेंगे।

– शाम 4 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here