Home मध्यप्रदेश Indore (MP) News Headlines; Jyotiraditya Scindia | College Student Murder | इंदौर...

Indore (MP) News Headlines; Jyotiraditya Scindia | College Student Murder | इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें: आधी रात मंदिर में डकैती, एक्सीडेंट में युवती की मौत, केन्द्रीय मंत्री सिंधिया करेंगे पौधरोपण – Indore News

39
0

[ad_1]

.

ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सब कुछ मिलेगा..।

1. पुरानी फ्रेंड से बात करने पर टोका तो युवती को मार डाला

शिप्रा थाना क्षेत्र से लापता कॉलेज छात्रा की हत्या उसके फ्रेंड्स ने कर दी। पुलिस ने छात्रा के कॉलेज के सीनियर स्टूडेंट और एक अन्य कॉलेज की छात्रा को गिरफ्तार किया है।पूरी खबर पढ़ें

2. मंदिर में आधी रात को डकैती, पुजारी-महंत को बंधक बनाया

बाणगंगा इलाके के ग्राम अलवासा के एक मंदिर में मंगलवार-बुधवार की रात डकैती हो गई।बदमाशों ने पुजारी, महंत और सेवादार को बंधक बनाकर लूट लिया। पूरी खबर पढ़ें

3. बर्थडे के दिन ही युवती की एक्सीडेंट में मौत

धार रोड पर सिहासा के पास हादसे में नेशनल स्टील की कर्मचारी युवती की मौत हो गई। वह बाइक से अपने रिश्तेदार के साथ ड्यूटी पर जाने के लिए निकली थी। पूरी खबर पढ़ें

4. दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार

पिछले 24 घंटों में तापमान में दिन में 3 डिग्री और रात में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इसके बावजूद उमस है। आज हल्की बारिश के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें

5. एक पेड़ मां के नाम; मंत्री सिंधिया करेंगे पौध रोपण

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर में पौध रोपण करेंगे। सिंधिया एकायना स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।पूरी खबर पढ़ें

6. पत्नी छोड़कर गई तो छात्रा को करने लगा परेशान, 50 हजार मांगे

राऊ पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर उसके परिचित युवक के खिलाफ छेड़छाड़, रास्ता रोकने और 50 हजार की डिमांड करने के मामले में केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें

7. ट्रेजर फैंटेसी में चोरी, रायपुर गए थे दंपती

राऊ के नजदीक ट्रेजर फैंटेसी के घर में लाखों की चोरी हो गई। यहां रहने वाले दंपती रिश्तेदार के यहां रायपुर गए थे। इस बीच चोरों ने सूना घर देखकर हाथ साफ कर दिया। पूरी खबर पढ़ें

8. जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर प्रदर्शन

देश में असंतुलित और लगातार बढ़ती जनसंख्या को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा गुरुवार को इंदौर कलेक्ट्रेट सहित देशभर में प्रदर्शन किया गया। पूरी खबर पढ़ें

9. युग पुरुष आश्रम के 88 बच्चे डिस्चार्ज

युग पुरुष आश्रम केस में 89 बच्चों में से 88 बच्चों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब सिर्फ एक 15 वर्षीय बच्चा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एडमिट है।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें

10. शादीशुदा महिला को शादी का झांसा देकर रेप

एरोड्रम इलाके में रहने वाली एक महिला ने उसके पूर्व पड़ोसी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। आरोपी पिछले एक साल से महिला से संबंध बना रहा था। पूरी खबर पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here