Home मध्यप्रदेश Plants’ Kanwar Yatra took place | पौधों की कांवड़ यात्रा निकली: पर्यावरण...

Plants’ Kanwar Yatra took place | पौधों की कांवड़ यात्रा निकली: पर्यावरण संदेश दिया, समापन कार्यक्रम पर 17 हजार पौधे लगाए जाएंगे – Khargone News

55
0

[ad_1]

खरगोन में अखिल विश्व गायत्री परिवार की पौधारोपण जनजागरण यात्रा चल रही है। यात्रा में गायत्री परिजन अपने कंधों पर पौधों की कावड़ लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश गांव गांव दे रहे हैं। सोमवार को दोपहर 2 बजे यात्रा वृक्षतीर्थ मेहरजा से होकर खरगोन पहुंची।

Google search engine

.

इसमें महेश्वर तहसील के गायत्री परिजनों के साथ जिले के विभिन्न गांवों के 100 से ज्यादा भाई बहन गांवों में पौधे लगाने का संकल्प करा रहे हैं। यात्रा संयोजक किशनलाल मुकाती ने बताया सुरक्षा जागरण यात्रा सेगांव से 5 जुलाई से शुरू हुई। 28 जुलाई को समापन होगा। इस दौरान सहायक प्रबंध ट्रस्टी श्रीकृष्णराव शर्मा, योगेश पाटीदार, मुकेश जाट, विजय कुशवाह, मांगीलाल पाटीदार, सौरभ मोरे, केशरीलाल पटेल, सुरेंद्र भारती सहित सैकड़ों भाई बहन उपस्थित थे।

रात्रि विश्राम में 24 जोड़े कर रहे पौधारोपण

योगेश पाटीदार ने बताया यात्रा रात्रि विश्राम में 24 जोड़े पौधारोपण कर उनको तरुपुत्र के रूप में गोद लेकर बड़ा होने तक उसकी देखभाल करने का संकल्प लेते है। जिला संयोजक जोगीलाल मुजाल्दे ने बताया सेगंव से खरगोन तक 5 हजार पौधे लगाए जा चुके है। समापन पर 17 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here