Home मध्यप्रदेश Maa Kali was established on Gupt Navratri in Seoni | सिवनी में...

Maa Kali was established on Gupt Navratri in Seoni | सिवनी में गुप्त नवरात्रि पर स्थापित हुई मां काली की: दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे लोग; अंतिम दिन गाजे-बाजे के साथ होगा विसर्जन – Seoni News

55
0

[ad_1]

जिला मुख्यालय के बारापत्थर डीईओ कार्यालय के पास शनिवार रात को गुप्त नवरात्रि में विधि विधान के साथ मां काली की प्रतिमा की स्थापना की गई है। जहां दर्शन करने लोग पहुंच रहे हैं।

Google search engine

.

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार साल में कुल 4 नवरात्रि पड़ती है। जिसमें से एक चैत्र, दूसरी शारदीय नवरात्रि होती है, जिसे देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इसके अलावा दो और नवरात्रि होती है, जिन्हें गुप्त नवरात्रि कहा जाता है।

इस नवरात्रि में तंत्र-मंत्र करने वाले साधक मां का विशेष पूजन करते हैं। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूप के साथ 10 महाविद्याओं की पूजा करने का विधान है। शनिवार से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो गई है, जो 15 जुलाई को समाप्त होगी। शनिवार रात को मां काली की प्रतिमा स्थापित होने के बाद आज सुबह से लोग दर्शन और पूजन करने पहुंच रहे हैं

पंडित उपेंद्र शास्त्री ने बताया कि गुप्त नवरात्रि के दौरान 10 महाविद्याओं की पूजा करने का विधान है। जिसमें मां काली, तारा, छिन्नमस्ता, षोडशी, भुवनेश्वरी, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला माता शामिल है। गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here