Home मध्यप्रदेश 19 people admitted to civil hospital after drinking contaminated water | दूषित...

19 people admitted to civil hospital after drinking contaminated water | दूषित पानी पीने से 19 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती: मऊगंज के डूडा दुआरी ग्राम का मामला, अपर कलेक्टर पहुंचे हॉस्पिटल – Mauganj News

62
0

[ad_1]

मऊगंज के ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गांव में 19 अधिक लोग दूषित पानी पीने के कारण बीमार हो गए। जिन्हें शनिवार शाम इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी लगते ही प्रशासनिक अधिकारी सिविल अस्पताल पहुंचे।

Google search engine

.

वहीं सीएमएचओ रीवा से अस्पताल आए। सभी लोगों का इलाज जारी है। बताया गया कि दूषित पानी पीने के कारण एक ही जगह रहने वाले 18 से अधिक लोगों को उल्टी-दस्त होने लगे। पहले तो लोग उल्टी दस्त को सामान्य समझ रहे थे। लेकिन तकलीफ बढ़ने पर मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी, एसडीएम बीपी पाण्डेय, तहसीलदार सौरभ मरावी और सीएमएचओ सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों पर नजर बनाए हैं। डॉक्टरों की माने तो सभी की हालत में सुधार है।

मरीजों में मुख्य रुप से संदीप साकेत, अनिल कुमार, आरती साकेत, अनिकेश साकेत, जितेंद्र साकेत, लवकुश साकेत, वंदना साकेत, अर्चना साकेत, ओम प्रकाश साकेत, किरण साकेत, पूजा साकेत, लक्ष्मी साकेत, नीरज साकेत, बेबी साकेत, नीतू साकेत, भारती साकेत, राम निरंजन साकेत,सुरेश साकेत हैं। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर कलेक्टर मऊगंज अशोक कुमार ओहरी ने बताया कि एक ही बसाहट के 19 लोग उल्टी दस्त जैसी बीमारी से ग्रसित हुए। जिसकी जानकारी लगते ही तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के बाद इनकी की हालत में सुधार है।

प्रथमदृष्टया बीमारी की वजह दूषित पानी माना जा रहा है। रात हो जाने की वजह से गांव में पहुंचकर वास्तविक स्थिति का पता लगाया नहीं जा सका। सुबह इसकी विधिवत जांच कराई जाएगी कि इस बीमारी के वास्तविक कारण क्या है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here