Home मध्यप्रदेश Uproar over encroachment removal at Rewa’s College Square | रीवा के कॉलेज...

Uproar over encroachment removal at Rewa’s College Square | रीवा के कॉलेज चौराहे में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा: महिला ने नगर निगम अधिकारी के पैर छुए – Rewa News

33
0

[ad_1]

रीवा में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम और दुकान संचालकों के बीच हंगामें की स्थिति निर्मित हो गई। दुकान हटाने से नाराज एक दुकान संचालक काफी आक्रोशित नजर आया। वहीं एक दुकान संचालक की मां ने नगर निगम अधिकारी के पैर छुए। दरअसल पूरा मामला शहर के क

.

अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकान संचालक की मां ने नगर निगम अधिकारी के पैर छुए

अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकान संचालक की मां ने नगर निगम अधिकारी के पैर छुए

जानकारी के मुताबिक नगर निगम की टीम इन दिनों शहर से अतिक्रमण हटाने का काम कर रही है। कॉलेज चौराहे में बुधवार से ही अतिक्रमण हटाया जा रहा था। शुक्रवार को बाकी 10 दुकानों को हटाने जब निगम का अमला पहुंचा तो सत्यम गुप्ता नाम के दुकान संचालक से उनकी बहस हो गई। कुछ मिनटों तक बहस चलती रही। आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

इसी दौरान युवक की मां अरुणा गुप्ता ने नगर निगम के कार्यपालन यंत्री एच के त्रिपाठी के पैर छुए। इस दौरान नगर निगम अधिकारी ने अपने कदम पीछे खीचे। दुकान संचालक ये कहते हुए नजर आए कि हम बेरोजगार हैं। यहां से हमारी दुकानें हटाई जा रही हैं। इसलिए हमें दूसरी जगह उपलब्ध करवाई जाए।​​​​​​​ हमारे पास कोई दूसरा काम नहीं है तो हम क्या करेंगे।

दुकान संचालक सत्यम गुप्ता ने बताया कि मैं बीते 3 सालों से यहां पर एमपी ऑनलाइन की दुकान संचालित कर रहा हूं।​​​​​​​ मैंने काफी मेहनत के बाद अपने ग्राहक जोड़े हैं।​​​​​​​ अब हमारी दुकानों को हटा दिया गया है।​​​​​​​ दुकानें ही हमारी आय का साधन थी।​​​​​​​ हम चाहते हैं कि जल्द हमें कोई दूसरी जगह उपलब्ध कराई जाए।​​​​​​​

पूरे मामले में नगर निगम आयुक्त सौरभ सोनवड़े का कहना है कि शहर से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। जो शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। जिन भी लोगों की दुकानें हटाई जा रही हैं उन्हें कहीं दूसरी जगह शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है।​​​​​​​ शहर में आए दिन जाम की स्थिति निर्मित ना हो इसके लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है।​​​​​​​

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here