Home मध्यप्रदेश Plantation of teak and fruit trees | सागौन और फलदार पौधों का...

Plantation of teak and fruit trees | सागौन और फलदार पौधों का रोपण: वन विभाग और वन विकास निगम करेगा 8 लाख से अधिक पौधों का रोपण – Umaria News

63
0

[ad_1]

उमरिया में वन विभाग और वन विकास निगम ने पौधारोपण शुरू कर दिया हैं। दोनों ही विभाग के मुखिया क्षेत्र में पहुंच कर पौधारोपण की जानकारी ले रहे है। बारिश के बाद मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के क्षेत्र में और सामान्य वन मंडल उमरिया के क्षेत्र में पूर्व

Google search engine

.

वन विभाग और वन विकास निगम के क्षेत्र में पौधारोपण

वन विभाग और वन विकास निगम में 843 हैक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण होगा। जिसमें सामान्य वन मंडल के परिक्षेत्र में 705 हैक्टेयर 476950 पौधो का और वन विकास निगम के परियोजना परिक्षेत्र में 138 हैक्टेयर 3 लाख 45 हजार पौधो का क्षेत्र में पौधारोपण शुरू किया जाएगा। पौधारोपण में 8 लाख से अधिक पौधों का रोपण इस वर्ष किया जाएगा। वन विकास निगम के पुराने पौधा रोपण क्षेत्र में सूखे हुए पौधों के स्थान पर 94 हजार नए पौधों का रोपण किया जाएगा।

छायादार, फलदार, औषधि और इमारती पौधों का रोपण

वन विभाग और वन विकास निगम पौधारोपण में इमारती पौधो के साथ छायादार,फलदार और औषधि पौधों का रोपण करेगा। क्षेत्र में सागौन, जामुन, नीम, हर्रा,बहेडा, शीशम पौधों का रोपण होगा।

इनका कहना है

सामान्य वन मंडल के डीएफ विवेक सिंह ने बताया कि लगभग 705 हेक्टेयर क्षेत्र में 4 लाख 76 हजार 950 पौधों का रोपण किया जाएगा।फलदार पौधो का भी रोपण होगा। मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के परियोजना मंडल के संभागीय प्रबंधक अमित पटौदी ने बताया कि 138 हेक्टेयर में 3 लाख 45 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। पूर्व में हुए पौधारोपण क्षेत्र में सूखे हुए पौधों के स्थान 94 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here