Home मध्यप्रदेश Congressmen protest against nursing college scam | नर्सिंग कॉलेज घोटाले के विरोध...

Congressmen protest against nursing college scam | नर्सिंग कॉलेज घोटाले के विरोध में उतरे कांग्रेसी: कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला फूंका, जिलाध्यक्ष के कुर्ते में लगी आग – Mandsaur News

54
0

[ad_1]

नीट परीक्षा और नर्सिंग कॉलेज में घोटाले के कांग्रेस ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को मंदसौर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शहर के गांधी चौराहा पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का पुतला दहन किया। पुतला-दहन के दौरान शहर

Google search engine

.

इधर, पुतला दहन की सूचना पर गांधी चौराहा पर बड़ी संख्या पुलिस बल तैनात किया गया था। गांधी चौराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी देर तक प्रदर्शन करते रहे इसके बाद कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के नीचे बने कॉम्प्लेक्स से मंत्री विश्वास सारंग का पुतला ले आए और उसमें आग लगा दी। मौके पर फायर फाइटर ने पानी की बौछारे डालते हुए आग बुझाई। इसी दौरान कार्यकर्ता एक और पुतला ले आए और उसे दहन कर दिया। इस दौरान नगर अध्यक्ष के कुर्ते में आग लग गई जिसे तुरंत बुझाया गया।

पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओ के बीच कुछ देर पुतले की छीना झपटी चलती रही। कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला दहन करने मे कामयाब रहे। पुतला दहन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह तोमर, सोमिल नाहटा, राजेश रघुवंशी, महेंद्र सिंह गुर्जर, रूपल संचेती, अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा और नर्सिंग कॉलेज में घोटाले को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा और नर्सिंग कॉलेज में घोटाले को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here