Home मध्यप्रदेश Mp News: Tigress Durga Gave Birth To Three Cubs In Gwalior Zoo...

Mp News: Tigress Durga Gave Birth To Three Cubs In Gwalior Zoo Gandhi Prani Udyan, One White In Color – Amar Ujala Hindi News Live

58
0

[ad_1]

MP News: Tigress Durga Gave Birth to Three Cubs in Gwalior Zoo Gandhi Prani Udyan, One White in Color

Google search engine

बाघिन दुर्गा के साथ तीन शावक।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के चिड़ियाघर (गांधी प्राणी उद्यान) से खुशखबरी आई है। यहां एक बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है, जिनमें से एक सफेद रंग का है। तीनों शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं, डॉक्टरों की टीम उन पर नजर बनाए हुए है। 

चिड़ियाघर के प्रभारी उपेन्द्र यादव ने बताया कि शनिवार को बाघिन दुर्गाने शुक्रवार-शनिवार की रात गांधी प्राणी उद्यान में तीन शावकों को जन्म दिया है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार उनकी निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले साल दुर्गा ने दो शावकों को जन्म दिया था।

अब नौ गई संख्या

उपेन्द्र यादव ने बताया कि नए तीन शावकों के साथ ग्वालियर नगर निगम द्वारा संचालित  गांधी प्राणी उद्यान में बाघों की संख्या नौ हो गई है। चिड़ियाघर में छह वयस्क बाघ हैं, इनमें से चार नर और दो मादा बाघ हैं।

दुर्गा का जन्म भी गांधी प्राणी उद्यान में हुआ था

बता दें कि बाघिन दुर्गा का जन्म भी इसी गांधी प्राणी उद्यान में साल 2018 में हुआ था। पिछले साल दुर्गा ने होली के त्योहार पर दो शावकों को जन्म दिया था। यह दोनों शावक काली और पीली धारी के थे। इस बार दुर्गा ने सफेद रंग के शावक को भी जन्म दिया है। 

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here