Home मध्यप्रदेश Dr. Shyamaprasad Mukherjee’s death anniversary observed | डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि...

Dr. Shyamaprasad Mukherjee’s death anniversary observed | डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई: बीजेपी जिलाध्यक्ष बोले-  धारा 370 हटाने श्यामाप्रसाद जी ने शुरु की थी बड़ी लड़ाई – Burhanpur (MP) News

61
0

[ad_1]

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने लालबाग रोड स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी अस्पताल परिसर में स्थापित प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

Google search engine

.

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदानों को याद किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को श्यामाप्रसादजी के बताए मार्गों पर चलने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 को हटवाने के लिए श्यामाप्रसादजी ने बड़ी लड़ाई शुरू की थी। जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने मूर्त रूप दिया।

महापौर माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि हमें दुख होता है कि इतने बड़े नेता की हत्या कश्मीर हुई। लेकिन, उनके हत्यारे का अब तक पता नहीं चला। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उनके सपने को साकार किया। पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप श्राफ, मीसाबंदी ज्ञानेश्वर मोरे ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जनसंघ की स्थापना में भी उनकी भूमिका अहम रही।

इस अवसर पर महापौर माधुरी अतुल पटेल, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, मीसाबंदी ज्ञानेश्वर मोरे, कोषाध्यक्ष कैलाश पारीक, जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, जिला उपाध्यक्ष रवि गावडे-प्रशांत पाटिल-विपुल कानूगो जिला मंत्री सुधा चौकसे-नरेश हासानंदानी, मंडल अध्यक्षगण रूद्रेश्वर एंडोले , अक्षय मोरे- देवेंद्र राठौर -पार्षद धनराज महाजन गौरव शिवहरे-अजा मोर्चा अध्यक्ष ईश्वर चौहान, पूर्व पार्षद किशोर राठौर मौजूद रहे।

यहां भी मंडल, बूथ स्तर पर हुए कार्यक्रम

शहर के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल सहित लोकमान्य तिलक मंडल, सरदार पटेल मंडल, शाहपुर, फोफनार, नेपानगर, खकनार, नावरा, दरियापुर सहित अन्य मंडल और बूथ स्तर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी ने फूल, मालाओं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने नारे भी लगाए। जिसमें प्रमुख नारा था, जहां हुए बलिदान हुए मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है।

वहीं रविवार को ग्राम भावसा के बूथ नंबर 296 पर भाजपा के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि को स्मृति दिवस के रुप में मनाया गया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय वारुड़े ने बताया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नितिन महाजन, जिला पंचायत सदस्य किशोर पाटिल, जिला उपाध्यक्ष स्वर्णसिंह बरने, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव महाजन, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक राठौर, निलेश पाटिल, किरण पाटिल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here