[ad_1]
भोपाल के सबसे बड़े हमीदिया हॉस्पिटल से महिला कैदी सालेहा (35) फरार हो गई है। महिला कैदी सेंट्रल जेल भोपाल से हमीदिया अस्पताल में चेकअप के लिए महिला प्रहरी के साथ लाई गई थी। यह घटना दोपहर करीब 11:50 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कैदी प्रेग्न
.
बताया जा रहा है कि हाल ही में महिला विदिशा जेल से भोपाल ट्रांसफर कर लाई गई थी। सालेहा हत्या की आरोपी है। मंथली रूटीन चैकअप के लिए महिला प्रहरी अनीता त्रिपाठी सालेहा को हमीदिया अस्पताल लाईं। शनिवार सुबह करीब 11:50 बजे महिला बाथरूम का बहाना बनाकर टॉयलेट गई। वहीं से चकमा देकर वह फरार हो गई है। जिसके बाद अभी तक महिला का कोई पता नहीं चला है।

सालेहा उम्र 35 वर्ष।
यह भी पढ़ें….
भोपाल के हमीदिया अस्पताल से हाल ही में कई कैदी फरार हो चुके हैं। ये सभी गंभीर मामलों में सजा काट रहे थे। इनके फरार होने में जेल के कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। पुलिस कर्मियों की मिलीभगत का भी आला अफसरों को अंदेशा है। इसके चलते पुलिस उपायुक्त जोन-3 रियाज इकबाल जेल डीजी को पत्र लिख रहे हैं। जिसमें कर्मचारियों की मिलीभगत की जांच कराने के बाद कड़ी कार्रवाई करने का बात कही जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
[ad_2]
Source link



