Home मध्यप्रदेश Divorced woman raped in Bhopal | भोपाल में तलाकशुदा महिला से ज्यादती:...

Divorced woman raped in Bhopal | भोपाल में तलाकशुदा महिला से ज्यादती: युवक ने मदद के बहाने बढ़ाई थी नजदीकी, FIR दर्ज, आरोपी फरार – Bhopal News

59
0

[ad_1]

राजधानी भोपाल में तलाकशुदा महिला के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। आरोपी ने मदद के नाम पर पीड़िता से नजदीकी बढ़ाई थी। इसके बाद शादी का भरोसा दिलाकर महिला के साथ संबंध बनाए। पिछले दिनों जब महिला ने शादी का दबाव डालना शुरू कर दिया तो युवक ने शादी करन

Google search engine

.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय महिला छोला मंदिर थानाक्षेत्र में रहती है। करीब पांच साल पहले उसका अपने पति से मनमुटाव चल रहा था। पति उसके साथ मारपीट किया करता था। इसके बाद उसने पति से तलाक ले लिया और अकेले रहने लगी। इसी दौरान वह इलाके में ही रहने वाले महेन्द्र चौरसिया नाम के युवक के सपंर्क में आई। दोनों के बीच जब बातचीत होने लगी तो महिला ने महेन्द्र के साथ अपने परिवार की निजी बातें भी शेयर करना शुरू कर दिया।

आरोपी ने ही तलाक के लिए उकसाया था

उसने जब महेन्द्र को पति से मनमुटाव की बात बताई तो युवक ने उसे मदद करने का भरोसा दिया। इसके बाद उसने मदद करते हुए नजदीकियां बढ़ा लीं। युवक ने महिला को समझाना शुरू किया कि तुम अपने पति से तलाक ले लो, मैं तुमसे शादी कर लूंगा। युवक की बातों पर भरोसा करते हुए महिला ने पति से तलाक ले लिया। इसके बाद युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म करते हुए उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।

इंदौर ले जाकर की ज्यादती

वह महिला को इंदौर लेकर पहुंचा। यहां पर साथ रहने के दौरान भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पिछले दिनों महिला व युवक वापस भोपाल आ गए। यहां पर महिला ने जब युवक पर शादी करने का दबाव डाला तो पहले तो उसने टाल दिया और बाद में शादी करने से इनकार ही कर दिया। महिला शुक्रवार को छोला मंदिर थाने पहुंची तथा मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here