Home मध्यप्रदेश Controversy during Khet Napai, VIDEO | खेत नपाई के दौरान विवाद, VIDEO:...

Controversy during Khet Napai, VIDEO | खेत नपाई के दौरान विवाद, VIDEO: महिला खेत पर बैठी रोती दिखी, बोली- मुझे अपमानित किया गया – datia News

58
0

[ad_1]

चिरूला के हुकुमपुर गांव में खेत की नपाई के विवाद क मामला सामने आया है। शनिवार को इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में महिला जमीन पर बैठी रो रही है। पटवारी और पुलिसकर्मियों के साथ कुछ लोग पास ही खड़े हैं।

Google search engine

.

महिला का आरोप है कि, जमीनी विवाद के चलते उसके साथ मारपीट की गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। पटवारी पुलिसकर्मियों के साथ सरकारी जमीन की नपाई के लिए पहुंचे थे।

महिला का आरोप मुझे अपमानित किया

हुकुमपुर गांव निवासी महिला का आरोप है कि वह शुक्रवार शाम 6 बजे अपने खेत पर थी। तभी मेघराज, हरिसिंह, अशोक, राजेश और कल्ला राजपूत के साथ अन्य लोग खेत पर पहुंचे। यहां सभी लोग खेत की नपाई करने लगे। आरोप है कि, मना करने पर सभी ने एक राह होकर मारपीट की और जातिगत गलियां दी।

महिला का यह भी कहना है कि मुझे सबके सामने अपमानित किया गया है। पुलिस ने मारपीट जैसी किसी घटना से इनकार किया है। वह पूरे मामले की जांच की बात कह रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here