Home मध्यप्रदेश dead body of a person found in drain | नाले में मिला...

dead body of a person found in drain | नाले में मिला व्यक्ति का शव: दो दिन से था लापता, पुलिस जांच में जुटी – datia News

53
0

[ad_1]

जिले के कस्बा इंदरगढ़ में गुरुवार रात 11 बजे भांडेर तिराहे के पास गंदे नाले में एक व्यक्ति का शव मिला है। स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। तब काफी संख्या में वहां भीड़ इकट्‌ठा हो गई।

Google search engine

.

पुलिस ने स्थानीय सफाईकर्मियों की मदद से शव को मुश्किल से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है।

इंदरगढ़ थाना पुलिस के मुताबिक, शव की शिनाख्त अशोक प्रजापति पिता भगवान दास प्रजापति (45) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि अशोक को नशे की लत थी। वह अक्सर इधर उधर घूमता रहता था। वह पिछले दो दिन से घर से लापता था। ऐसे में परिजन भी उसे तलाश कर रहे थे। लेकिन कोई पता नहीं चला।

पुलिस मौत के कारणों की पड़ताल कर रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here