[ad_1]
उज्जैन में डिंडौरी की रहने वाली आदिवासी महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला ने डेढ़ किलोमीटर तक अर्द्धनग्न हालत में दौड़कर जान बचाई। पुलिस ने मामले में गुरुवार शाम दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भागने के दौरान आरोपियों के पैर में भी चोट आई
.
घटना बुधवार देर रात की है। डिंडौरी के रहने वाली 20 साल की महिला अपने पति के साथ काम की तलाश में इंदौर में पहुंची थी। यहां महिला का मोबाइल गुम हो गया। इसके बाद दोनों बुधवार शाम करीब 6 बजे ट्रेन से उज्जैन पहुंचे।
यहां उन्होंने कुछ लोगों से काम मांगा। वे इंदिरा नगर चौराहे पर पहुंच गए। यहां बाइक सवार आरोपी रवि ने उन्हें काम दिलाने का झांसा दिया। वह ताजपुर के पास खेत में बनी झोपड़ी में ले गया। इस दौरान रवि ने महिला को झोपड़ी की सफाई करने के लिए कहा, जबकि उसके पति को सामान दिलाने के बहाने ले गया। दोनों के जाते ही इमरान महिला के पास पहुंचा। उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इधर, रवि भी महिला के पति को उज्जैन में छोड़कर वापस ताजपुर आया। उसने भी महिला के साथ रेप किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान आरोपी इमरान के पैर में चोट आई है।
डेढ़ किमी अर्धनग्न हालत में भागकर बचाई जान
रात को महिला अर्धनग्न हालत में बमुश्किल दोनों के चंगुल से छूटकर जान बचाकर भागी। इस दौरान करीब डेढ़ किमी दूर खदान पर मजदूरों ने उसकी जान बचाई। पुलिस को फोन कर सूचना दी। पंवासा थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर महिला से बात की, लेकिन पुलिस उसकी भाषा समझ नहीं आई। इसके बाद उसी इलाके के एएसआई को बुलाया गया। उसकी मदद से घटना की जानकारी लेकर महिला के पति को खोजा गया।
दोनों आरोपियों को जंगल से पकड़ा
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि महिला से जानकारी लेने के बाद रात भर पुलिस आरोपियों की तलाश करती रही। इस दौरान पुलिस ने करीब 19 लोगों को उठाया। मुख्य आरोपी के रूप में ताजपुर का रहने वाला इमरान और विराट नगर के रहने वाला रवि की पहचान हुई।
गुरुवार शाम पुलिस आरोपी को पकड़ने गई, तो दोनों ने श्री सिंथेटिक के पास जंगलों में भागने की कोशिश की। इस दौरान दोनों के गिरने से पैर में चोट आ गई। दोनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें मेडिकल के लिए उज्जैन जिला अस्पताल ले जाया गया।

दूसरा आरोपी रवि ही दोनों को बाइक से काम दिलाने का झांसा देकर ले गया था।
पुलिस ने खाना- कपड़े-चप्पल तक दिलाई
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि महिला समझा नहीं पा रही थी, इसलिए आरोपियों तक पहुंचना चुनौती था। करीब 12 से ज्यादा के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। इस दौरान एक जगह रवि दोनों को ले जाता दिखाई दिया। इसके बाद रवि और इमरान को गिरफ्तार किया गया। इधर, महिला की मदद पहले खदान में काम करने वाले लोगों ने की। दूसरी ओर पुलिस ने भी महिला और उसके पति की हालत को देखते हुए दोनों को कपडे़, चप्पल दिलाई। दोनों समय खाना खिलाया। रहने का भी इंतजाम किया। इधर, एसपी ने कहा कि अगर वे यहां काम करना चाहें, तो काम दिलाने के लिए भी तैयार हैं।
[ad_2]
Source link



