Home मध्यप्रदेश Alirajpur’s mango varieties received 10 awards in Raipur, including Amrapali, Pusa Arunima,...

Alirajpur’s mango varieties received 10 awards in Raipur, including Amrapali, Pusa Arunima, Rumani (Laddu), Payri | इनाम का हकदार आम: आलीराजपुर के आम की किस्मों को रायपुर में मिले 10 पुरस्कार इनमें आम्रपाली, पुसा अरुणिमा, रूमानी (लड्डू), पायरी भी शामिल – Indore News

45
0

[ad_1]

इंदौर संभाग के आम अब अन्य राज्यों में भी पहचान बना रहे हैं। अभी मामला है आलीराजपुर की आम की किस्मों का जिन्हें रायपुर में आयोजित आम महोत्सव में पुरस्कार मिले हैं। इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह ने बताया कि संभाग के अलीराजपुर जिले में आम प्रजाति को प्रोत

.

आलीराजपुर कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेड़ेकर ने बताया कि आलीराजपुर जिले के ग्राम छोटा उंडवा निवासी कृषक युवराजसिंह राठौर को राष्ट्रीय आम महोत्सव में विभिन्न आम प्रजाति के तहत अलग-अलग श्रेणी में 7 पुरस्कार मिले। उन्हें आम्रपाली, पुसा अरूणिमा, रुमानी (लड्डू), पायरी आम की प्रजाति के लिए प्रथम पुरस्कार मिले। मल्लिका और हापुस प्रजाति के आम के लिए द्वितीय एवं केसर प्रजाति के आम के लिए सांत्वना पुरस्कार मिला। जोबट के ग्राम काली खेतर निवासी उन्नत कृषक प्रदीप सिंह राठौर को 3 पुरस्कार मिले। उन्हें नूरजहां, केसर एवं सिन्दूरा की आम प्रजाति के लिए प्रथम पुरस्कार मिला।

आम प्रजाति को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे
इस राष्ट्रीय आम महोत्सव में 8 राज्यों (मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़) के करीब 500 कृषकों ने उन्नत एवं देशी आम की करीब 350 प्रजाति के स्टॉल लगाए थे। आम को प्रोत्साहित करने के विशेष प्रायस जारी हैं। यह आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय, रायपुर द्वारा आयोजित किया गया था। आम महोत्सव में आलीराजपुर जिले के आम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। उक्त कृषकों को आम महोत्सव में सहभागिता के लिए कृषि विज्ञान केंद्र अलीराजपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आर. के. यादव ने मार्गदर्शन प्रदान किया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here