Home मध्यप्रदेश इप्का फैक्ट्री में लगी आग:बुझाने में झुलसे 5 कर्मचारी, निजी हॉस्पिटल में...

इप्का फैक्ट्री में लगी आग:बुझाने में झुलसे 5 कर्मचारी, निजी हॉस्पिटल में कराया भर्ती

59
0

[ad_1]


रतलाम की इप्का लेबोट्ररीज (फैक्ट्री) के आईबीडी प्लांट 9 में रविवार को अचानक आग लग गई। आग के कारण 5 कर्मचारी झुलस गए। फैक्ट्री प्रबंधन ने घायलों को निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि आईबीडी प्लांट 9 में बैक चार्ज किया जा रहा था। उसी दौरान आग लगी। आग बुझाने में कंपनी के ठेकेदार के कर्मचारी प्रतिपाल सिंह, हरिराम चरपोटा, राजपाल सिंह, पप्पू मालवीय, रमेश चंद्र व एक अन्य झुलस गए। सभी कर्मचारियों ने सेफ्टी कीट पहन रखी थी। इस कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ। कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम कोठारी ने बताया प्लांट में बेच चार्ज के दौरान अचानक आग लगी। आग के बुझाने के बीच कुछ श्रमिक एवं एक सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद 2 श्रमिक साथी डिस्चार्ज कर दिए हैं। बाकी तीन साथियों का इलाज जारी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here