Home मध्यप्रदेश An old woman was crushed by a car in Gwalior | ग्वालियर...

An old woman was crushed by a car in Gwalior | ग्वालियर में वृद्धा को कार ने कुचला: घर के दरवाजे पर बैठी महिला को कार चालक ने बैक करते में रौंदा, भाग गया – Gwalior News

57
0

[ad_1]

ग्वालियर में कार बैक कर रहे चालक ने अचानक गति पर नियंत्रण खो दिया। गाड़ी के पीछे अपने घर के दरवाजे पर बैठी वृद्ध महिला पर कार चढ़ गई। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कुंदन नगर करौली माता मंदिर के पास की है।

Google search engine

.

घटना का पता चलते ही परिजन वृद्धा को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसने उपचार के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। कार चालक घटन के बाद ही गाड़ी लेकर भाग गया है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह है पूरा मामला
ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कुंदन नगर निवासी 68 वर्षीय गिरिजा देवी पत्नी भदौले प्रसाद वर्मा एक दिन पहले घर के बाहर दरवाजे पर बैठी थी। तभी सामने रहने वाले बालकिशन शर्मा के घर से अपनी कार क्रमांक MP07 ZO-3770 को बाहर निकाल रहे थे। कार को बैक करते हुए वह निकाल रहे थे। अचानक कार की गति बढ़ गई और दरवाजे पर बैठी गिरिजा देवी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक भाग निकला। घायल वृद्धा को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसने शनिवार को दम तोड़ दिया।
अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत
ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र में घायल मिले अधेड़ ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसी बीच मृतक के परिजन उसे तलाशते हुए थाने पहुंचे और उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले एक अधेड़ घायल हालत में मिले थे, जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए भर्ती कराया था। जहां पर उसने दम तोड़ दिया और पहचान नहीं होने पर पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसी बीच मृतक की जानकारी करते हुए परिजन थाने पहुंचे और उसकी शिनाख्त पुरूषोतम नामदेव के रूप में की।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here